{"_id":"6a66512022e62f96620d1617","slug":"24-lakh-swindled-under-the-pretext-of-securing-an-army-job-fir-registered-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-145935-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 24 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 24 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। नौकरी लगवाने के नाम पर युवती, उसके मामा व सहेलियों से फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करीब 24 लाख रुपये ठगी कर ली गई। युवती ने आरोपी के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी परिमाल सिंह की पुत्री प्रिया सिंह राठौर ने फतेहगढ़ कोतवाली में आईटीआई चौराहा महावीरगंज निवासी आकाश पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि उनके साथ पढ़ने वाले लड़के ने बताया कि एक फौजी ने उसके भाई की नौकरी आर्मी कैंट में लगवाई है। उसका नाम आकाश पांडेय है। उन्होंने आकाश पांडेय से फोन पर संपर्क किया। आकाश ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर दो बार में ऑनलाइन 80 हजार रुपये लिये। इसके बाद कुल तीन लाख 80 हजार रुपये लेकर उसे ज्वाइनिंग के लिए बुलाया। इसके अलावा उसके मामा बादल सिंह, सहेली रजनी, मोहिनी व मेरे कोच की पत्नी पूजा सिंह ने नौकरी लगवाने के नाम पर आकाश के खाते में व उसकी पत्नी रश्मि शुक्ला के खाते में करीब 14 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये नकद दिए। आकाश पांडेय ने सभी को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बनाकर दिए और आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी गया बिहार में एलडीसी की जॉब के लिए भेज दिया, जो फर्जी निकला।
प्रिया सिंह ने बताया कि उन लोगों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, लीव लेटर, नोटरी, फर्जी चेक स्वयं तैयार कर मुहर लगाकर दी गई। फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।