फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   24 horoscope Mahayagya on Durga Ashtami on Gayatri Shaktipeeth

गायत्री शक्तिपीठ पर दुर्गा अष्टमी पर 24 कुंडीय महायज्ञ

Sun, 06 Oct 2019 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
24 horoscope Mahayagya on Durga Ashtami on Gayatri Shaktipeeth
गायत्री शक्तिपीठ में हवन में आहूतियां देते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पर 24-24 हजार गायत्री मंत्र जप महापुरुश्चरण पूर्ण करने वाले साधकों के लिए 24 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। सैकड़ों साधकों ने यज्ञ में आहुतियां दीं।
विज्ञापन

बीबीगंज स्थित शक्तिपीठ पर सुबह नौ बजे 24 कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ यज्ञाचार्य आलोक दीक्षित ने सपत्नीक कराया। सबसे पहले देवपूजन, कलश पूजन, वेदी पूजन कराया गया। इसके बाद गायत्री महामंत्र, दुर्गा गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र आदि से आहुतियां दी गईं। नवरात्र में 24-24 हजार मंत्र पूर्ण करने वाले साधकों ने विशेष आहुतियां दीं। इस दौरान मां गायत्री के दर्शन को पहुंचे सैकड़ों साधकों ने पूर्णाहुति में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गोविंद सिंह ने कहा कि यह एकमात्र ऐसा देवी स्थल है जहां नित्य यज्ञ होता है। उन्होंने माता-बहन, पुरुषों से यज्ञ में हिस्सा लेने का आग्रह किया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी नृपेंद्र पांडेय ने कहा कि यह एक सिद्धपीठ है। यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य यजमान शिवकुमार चौरसिया, अवनीश अग्निहोत्री, विजय शुक्ला, दीपक शर्मा, अवधेश कुमार, आशुतोष कुमार, लालाराम, संतोष पांडेय, पवन कुमार शुक्ला, देवेंद्र कुमार, प्रमोद गुप्ता, डा. एके कुलश्रेष्ठ, राम राजपूत, सुरेंद्र सिंह गौर, सुमित चौरसिया, अटलबिहारी, मनोज मिश्रा समेत तीन सैकड़ों लोगों ने आहुतियां दीं। उधर, यज्ञ करने पहुंची नाला मछरट्टा निवासी अवनीश अग्निहोत्री की वृद्ध मां ने संकल्प लिया कि वह एक साल तक नित्य सुबह यज्ञ करने शक्तिपीठ पर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed