फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   2249 nominations for 10 posts of head and 2028 posts of member

संशोधित)प्रधान के दो पदों पर 10 व सदस्य के 2028 पदों पर 2249 नामांकन

Sun, 06 Jun 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
2249 nominations for 10 posts of head and 2028 posts of member
मोहम्मदाबाद ब्लाक कार्यालय में नामांकन करती मिथलेश कुमारी। - फोटो : FARRUKHABAD
प्रधान के दो पदों पर 10 व सदस्य के 2028 पदों पर 2249 नामांकन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए प्रधान के दो व ग्राम पंचायत सदस्यों के 2028 पदों पर रविवार को ब्लाक कार्यालयों में 2249 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उपचुनाव में अधिकांश ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। 10 फीसदी पदों पर ही चुनाव होने की संभावना है। हालांकि सोमवार को नामांकन वापसी होगी। वहीं प्रधान के दो पदों पर 10 दावेदार चुनावी मैदान में उतरे हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद ब्लाक मोहम्मदाबाद व नवाबगंज में एक-एक प्रधान की मृत्यु हो जाने से दो पद रिक्त हो गए थे। वहीं ग्राम पंचायतों में सदस्य के 2028 पद रिक्त होने से जिले की 213 ग्राम पंचायतें असंगठित हैं। रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए सभी ब्लाक कार्यालयों में नामांकन कराया गया।
विज्ञापन

ब्लाक बढ़पुर की 44 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के 187 पद रिक्त हैं। इसके सापेक्ष 196 नामांकन दाखिल किए गए। ग्राम पंचायत महलई व खारबंदी के चार-चार वार्डों सहित कुल नौ वार्डों में दो-दो नामांकन हुए हैं। इससे इन वार्डों में चुनाव की संभावना है। वहीं 178 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी नामांकन पत्रों की जांच व नामांकन वापसी शेष है। वहीं नवनिर्वाचित प्रधान एक वार्ड से दूसरा नामांकन करने वालों को नामांकन वापसी के लिए मनाते रहे। कई दावेदारों को नामांकन करने से पहले ही समझा लिया।
ब्लाक राजेपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के 188 पदों पर कुल 215 नामांकन किए गए। इसमें 166 वार्डों में एक-एक नामांकन होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। जबकि 22 वार्डों में 49 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार सुबह 8 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन वापसी होगी।

इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 12 जून को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 14 जून को ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना के साथ परिणाम घोषित किए जाएंगे।
किस पद पर कितने हुए नामांकन
ब्लाक मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत रैसेपुर में प्रधान पद पर 6 व नवाबगंज की ग्राम पंचायत अमरापुर मकोड़ा में प्रधान पद 4 नामांकन दाखिल किए गए।
ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर नामांकन की स्थिति
ब्लाक बढ़पुर में 187 पदों पर 196 नामांकन(178 का निर्विरोध निर्वाचन तय)
कमालगंज में 381 पदों पर 450(282 का निर्विरोध निर्वाचन तय)
राजेपुर में 188 पदों पर 215(166 का निर्विरोध निर्वाचन तय)
नवाबगंज में 231 पदों पर 268 (196 का निर्विरोध निर्वाचन तय)
शमसाबाद में 371 पदों पर 407(234 का निर्विरोध निर्वाचन तय)
कायमगंज में 372 पदों पर 375 (372 का निर्विरोध निर्वाचन तय)
मोहम्मदाबाद में 298 पदों पर 338 (257 का निर्विरोध निर्वाचन तय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed