फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   22 filed nominations including SP, BSP, Congress, Apna Dal

सपा, बसपा, कांग्रेस, अपना दल समेत 22 ने किया नामांकन

Mon, 31 Jan 2022 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
22 filed nominations including SP, BSP, Congress, Apna Dal
कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं भोजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना राठौर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को बसपा के तीन, सपा, अपना दल के एक-एक, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दो-दो प्रत्याशियों समेत 22 ने कलक्ट्रेट में नामांकनपत्र दाखिल किया। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी की पत्नी और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी के पिता ने भी निर्दलीय पर्चा भरा है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा सीट से शुक्रवार को सपा प्रत्याशी सुमन शाक्य उर्फ सुमन मौर्या, बसपा प्रत्याशी विजय कटियार, आम आदमी पार्टी से नीरज कुमार और डॉ. भारत चंद्र गौड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। भोजपुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी आलोक वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना राठौर ने नामांकन पत्र भरा। इस विधानसभा सीट से कुंवर पाल, आलोक कुमार, अरविंद कुमार, राहुल, शैलेंद्र सिंह, एजाज अहमद, भवर सिंह ने निर्दलीय पर्चा भरा है।
विज्ञापन

भोजपुर विधानसभा सीट के सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के पिता जमालुद्दीन सिद्दीकी ने भी निर्दलीय नामांकनपत्र जमा किया है। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से रोशनलाल व धर्मवीर ने निर्दलीय नामांकनपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी विधानसभा सीट के सपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव की पत्नी अनीता सिंह ने निर्दलीय नामांकनपत्र भरा है। कायमगंज विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद, भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी डॉ. सुरभि, कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला देवी, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्रशांत कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मी ने पर्चा भरा।

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जाते कायमगंज से जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अरुण दिवाकर। संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जाते कायमगंज से जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अरुण दिवाकर। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जाते कायमगंज से बसपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद। संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जाते कायमगंज से बसपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जाते भोजपुर विधानसभा क्षे से बसपा प्रत्याशी आलोक वर्मा। संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जाते भोजपुर विधानसभा क्षे से बसपा प्रत्याशी आलोक वर्मा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं सदर से सपा प्रत्याशी सुमन मौर्या। संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं सदर से सपा प्रत्याशी सुमन मौर्या। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं कायमगंज से अपना दल की प्रत्याशी सुरभि गंगवार। संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं कायमगंज से अपना दल की प्रत्याशी सुरभि गंगवार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं कायमगंज से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला देवी। संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं कायमगंज से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला देवी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जाते सदर से बसपा प्रत्याशी विजय कटियार। संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जाते सदर से बसपा प्रत्याशी विजय कटियार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

ोलक्ट्रेट में नामांकन करने जाते अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राहुल कुशवाहा। संव?

ोलक्ट्रेट में नामांकन करने जाते अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राहुल कुशवाहा। संव?- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed