{"_id":"68d437db4a66f6727c088f6d","slug":"216-crore-rupees-will-change-the-appearance-of-47-roads-of-the-city-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107468-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 2.16 करोड़ से बदलेगी शहर की 47 सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 2.16 करोड़ से बदलेगी शहर की 47 सड़कों की सूरत
Thu, 25 Sep 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद बारिश खत्म होते ही शहर की 47 सड़कों की सूरत बदलेगी। इस पर 2.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे जनता को गड्ढों से मुक्ति मिल जाएगा। ठेकेदारों को तय समय सीमा तीन माह में काम पूरा करना होगा।
शहर में कई बार मूसलाधार बारिश से कई-कई साल पहले बनी सड़कों को काफी क्षति हुई है। यही नहीं कई गलियां अभी भी कच्ची पड़ी हैं। नगर पालिका परिषद ने ऐसी सड़कों को चिह्नित किया है। इनमें 47 सड़कें शामिल की गई हैं। इन सड़कों को 2.16 करोड़ रुपये से इंटरलॉकिंग से निर्माण कराया जाएगा।
यही नहीं इन सड़कों के दोनों तरफ नालियां भी बनाई जाएंगी। इससे घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर बहने की बजाय नालियों के रास्ते नालों में चला जाएगा। लोगों को जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी। एक साथ 47 सड़कें बनने से शहरियों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
वार्ड एक में 9.62 लाख से होगा काम
पालिका सबसे अधिक 9.62 लाख रुपये से वार्ड नंबर एक एमआर कोल्ड से अजय राठौर के मकान तक काम होगा। 9.49 लाख रुपये वार्ड सात आराकसान में महाकाल मंंदिर के पास सतीश राजपूत के मकान से फाटक व पातीराम के मकान के पास से जसमंत के मकान होते हुए सतीश के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाएगी। इसके अलावा वार्ड 34 में अशरफ अली के मकान से जितेंद्र सिंह के मकान तक 6.49 लाख रुपये से काम होगा।
4.25 लाख रुपये से सुभाष गेट पर वॉल पेंटिंग
शहर में ऐतिहासिक सुभाष गेट की मरम्मत, राजस्थानी शैली में वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। इस पर 4.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। घुमना स्थित यह गेट की कई सालों से मरम्मत नहीं होने से जर्जर हो गया था।
47 सड़कों की निविदा मांगी गई है। 29 सितंबर को निविदाएं खोली जाएंगी। इन कामों को पूरा करने का समय तीन माह रखा गया है। जो भी ठेकेदार काम लेगा, उससे तय समयसीमा में काम पूरा कराया जाएगा।
-विनोद कुमार, ईओ, नगर पालिका फर्रुखाबाद।