{"_id":"5c72c73ebdec2213dd6dc5bb","slug":"21551025982-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 49527 किसानों को मिली सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 49527 किसानों को मिली सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रविवार दोपहर शुभारंभ किया। मोदी का लाइव कार्यक्रम देखने के लिए कलक्ट्रेट सभागार किसानों से खचाखच भरा रहा। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान व जिलाधिकारी ने जिले के 49527 किसानों के खाते में पहली किस्त के 2000 रुपये पहुंचने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रभारी मंत्री चेतन चौहान 11.45 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। परिसर में प्रचार वाहन पर, सभागार के बाहर व अंदर एलईडी टीवी लगाई गईं। किसानों ने करीब ढाई घंटे लाइव कार्यक्रम देखा।
संचालन कर रहे जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन से एक लाख 22 हजार 500 लक्ष्य के सापेक्ष जिले में एक लाख 48 हजार 833 किसानों की डाटा फीडिंग की जा चुकी है, जबकि एक लाख 6 हजार 739 किसानों का डाटा किसान पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन किसानों के बैंक खाते नहीं हैं वह अपना खाता खुलवा लें। सम्मान निधि के 6000 रुपये तीन किस्तों में सीधे खाते में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले के 20 से 30 फीसदी किसान ऐसे हैं जिनकी भूमि गांव में है, जबकि वह शहर व अन्य जिले में रह रहे हैं। वह अपना आधारकार्ड, भूलेख प्रमाणपत्र व बैंक पासबुक की फोटो कापी ग्राम प्रधान व लेखपाल के माध्यम से तहसील में जमा करा दें। इससे उन्हें भी सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सके। यदि पिता-पुत्र के नाम अलग-अलग भूमि है तो दोनों को ही योजना का लाभ मिलेगा। फीडिंग में वसूली किए जाने के सवाल पर कहा कि किसान जिलाधिकारी से शिकायत करें। जिस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्र, जिला उपकृषि निदेेशक राजकुमार, विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पाकिस्तान से क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए
फर्रुखाबाद। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान से पत्रकारों ने सवाल किया कि देश में पैदा हुई परिस्थितियों में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेला जाना चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं। यदि पड़ोसी से संबंध ठीक नहीं हैं तो उससे तालुकात नहीं रखना चाहिए। पुलवामा में सैनिकों पर हुए आतंकी हमले के बदले में पाकिस्तान पर पलटवार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री परिपक्व हैं। वह अपने विवेक से सही फैसला लेंगे। सही समय पर जवाब दिया जाएगा। सेना को स्वतंत्र रूप से फैसला लेने का अधिकार दे दिया गया है। सेना खुद ही फैसला कर जवाब दे सकती है। पाकिस्तान जाने वाली नदी का पानी रोक दिया गया है।