{"_id":"5c61b2a4bdec22737361c08e","slug":"21549906596-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका का कबाड़ नीलाम न होने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका का कबाड़ नीलाम न होने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई बैठक में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। बताया गया कि नगर पंचायत कंपिल एवं नगर पालिका फर्रुखाबाद में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम है। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर पालिका फर्रुखाबाद में टैक्स वसूली के कार्य में सुधार लाया जाए। साथ ही नगर पालिका का कबाड़ नीलाम न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि विगत समय नगर पालिका फर्रुखाबाद के गोदाम के निरीक्षण में कबाड़ का मूल्यांकन कर नीलाम कराने के निर्देश दिए थे। यदि एक सप्ताह के अंदर नीलामी नहीं हुई तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निराश्रित पशुओं के लिए ट्रांजिस्ट हॉस्टल, मंडी सातनपुर एवं कटरी धर्मपुर में उचित व्यवस्थाएं कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका फर्रुखाबाद को दिए। इन जगहों पर निराश्रित गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था नगर पालिका फर्रुखाबाद द्वारा होनी चाहिए। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड को जमाबंदी का बिल कोषागार में लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग के मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के अनुसार किया जाए। उपजिलाधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कोई भी पात्र लाभार्थी न छूटने पाए। जिलाधिकारी ने शस्त्र दुकानों एवं पंजीकृत शस्त्रों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। पांच साल से पुराने वादों को तत्काल समाप्त किया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर जल्द से जल्द डाटा कलेक्शन कर फीडिंग कराने के निर्देश दिए। फीडिंग का कार्य दिन-रात अभियान के रूप में होना चाहिए।
विज्ञापन
डाटा कलेक्शन में रोजगार सेवक, किसान मित्र एवं कोटेदार को भी लेखपाल के सहयोग के लिए लगाया जाए। पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करें। तहसील सदर में 1000 से अधिक पारिवारिक लाभ के मामले निरस्त करने की सूचना संज्ञान में आई है। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को क्रास चेकिंग कराने के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।