{"_id":"6918ce9dd385d9539b0fdefa","slug":"21-samples-were-taken-from-38-seed-shops-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-132773-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बीज की 38 दुकानों से लिए 21 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बीज की 38 दुकानों से लिए 21 नमूने
Sun, 16 Nov 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो-28, बीज की दुकान पर जांच करते जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह। स्रोत: प्रशासन
फर्रुखाबाद। जिले भर में शुक्रवार को बीज की दुकानों पर एक साथ अभियान चलाया गया। कृषि विभाग व अन्य विभागों की संयुक्त टीमों ने सभी तहसीलों में 38 दुकानों की जांच कर 21 बीज नमूने लिए।
लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। परीक्षण में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में उप कृषि निदेशक व अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कायमगंज में जिला कृषि अधिकारी व सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकारिता तथा अमृतपुर में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं अपर जिला कृषि अधिकारी ने छापे डाले।
जांच के दौरान अभिलेख प्रस्तुत न करने या दुकान बंद कर गायब होने पर दो बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए। इनमें तिवारी बीज भंडार, कायमगंज तथा प्रेमचंद्र एंड संस, कंपिल रोड कायमगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं तीन प्रतिष्ठानों-हैप्पी खाद एवं बीज भंडार (वाहिदपुर), शांति बीज भंडार (बधार) और माला बीज भंडार (अलीगंज रोड, कायमगंज) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा सभी विक्रेताओं के लिए प्रमाणित स्टॉक व बिक्री रजिस्टर रखना अनिवार्य है।