फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   21 roads of the city will be built with Rs 2.18 crores

Farrukhabad News: 2.18 करोड़ से बनेंगी शहर की 21 सड़कें

Sun, 09 Feb 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
21 roads of the city will be built with Rs 2.18 crores
फर्रुखाबाद। शहर में जल्द ही करीब 2.18 करोड़ की लागत से 21 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय को एक करोड़ का बजट अवमुक्त भी कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अल्पविकसित मलिन बस्ती योजना के तहत शहर क्षेत्र में 21 सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव राज्य नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (सूडा) भेजा गया था। प्रस्ताव मंजूर करते हुए सूडा ने 2.18 करोड़ की सड़कें मंजूर कर लीं। करीब एक पखवाड़ा पहले सूडा ने डूडा फर्रुखाबाद को एक करोड़ का बजट भी अवमुक्त कर दिया है। अब बस टेंडर का इंतजार है। परियोजना अधिकारी ललिता पाठक ने बताया कि 21 सड़कें 2.18 करोड़ से शहर क्षेत्र में बनवाई जाएंगी। जल्द ही टेंडर डलवाया जाएगा।
विज्ञापन



यह सड़कें बनेंगी
- जेएनवी रोड से मोहल्ला शिवपुरम कॉलोनी में रामकृष्ण यादव के मकान से रामनिवास पाल के मकान तक।
- मोहल्ला यदुवंश नगर में मनोहर लाल के मकान से सत्यवीर के मकान तक।
- नेकपुर कलां विजयनगर में मुख्यमार्ग से जयपाल सिंह व राजीव सिंह के मकान तक।
- पटेल नगर में मुख्यमार्ग से चंदन मिश्र के मकान से होते हुए वीरपाल सिंह के मकान तक।
- बधौआ में हरवीर चौहान के मकान से उपेंद्र के मकान तक।
- तुलसीनगर में किताब सिंह के मकान से राजेश के मकान तक।
- श्याम नगर में रामसनेही के मकान से अमर सिंह के मकान तक।
- श्यामनगर मोहल्ले में दीन दयाल के मकान से हुकुम सिंह के मकान तक।
- श्यामनगर मोहल्ले में राकेश के मकान से होते हुए रामादीन के मकान तक।
- बौद्धनगर में अनिल के मकान से गिरीश के मकान तक।
- बौद्ध नगर में अतर सिंह के मकान से रामनाथ के मकान तक।
- महाराजा प्रताप नगर में अखिलेश पाल के मकान से जीवालाल के मकान तक।
- महाराणा प्रताप नगर में ईश्वरदयाल के मकान से उदय प्रकाश के मकान तक।
- अवंतीबाई नगर में हरदौल के घर से जयचंद्र के मकान तक।
- अवंतीबाई नगर में नंदराम के घर से अनीस के घर तक।
- अवंतीबाई नगर में अनिल के मकान से सुरजीत के घर तक।
- अवंतीबाई प्राथमिक पाठशाला सूरजपुर से सतीश शाक्य के मकान तक।
- अवंतीबाई नगर में सुरेश के घर से मुख्यमार्ग तक।
- अंबेडकर नगर में बृजमोहन के मकान से पुष्पा देवी के घर तक।
- कबीर नगर में शैलेश के घर से मुन्नू के मकान तक।
- अवंतीबाई नगर में भदौरिया के ट्यूबवेल से नरेंद्र जाटव के मकान तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed