फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   200 trees will be cut for road widening

Farrukhabad News: सड़क चाैड़ीकरण के लिए काटे जाएंगे 200 पेड़

Wed, 17 Dec 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
200 trees will be cut for road widening
शमसाबाद। ढाईघाट रोड के बिरिया डांडा तिराहे से मुड़ौल गांव तक सड़क चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने मार्ग के किनारे लगे 200 पेड़ों को हटाने के लिए चिह्नित किया था। मंगलवार को वन दरोगा राकेश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चिह्नित किए गए करीब 200 पेड़ों पर वन विभाग के अधिकारियों ने निशान लगवाए और क्रम संख्या अंकित कराई। उन्होंने बताया कि नियमानुसार इन पेड़ों को कटवाया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से प्रस्तावित इस सड़क को 5.30 मीटर चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में यह मार्ग तीन मीटर चौड़ा है। सड़क संकरी होने से बड़े वाहनों के निकलने में दिक्कत होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ढाईघाट रोड से मुड़ौल गांव तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ा होने से अजमतपुर, अहमदगंज, सुल्तानगंज, नियामतपुर, भुकशी कुआं खेड़ा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुगम होने के साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed