फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   20 sensitive and 24 susceptible examination centers declared in farrukhabad

20 संवेदनशील और 24 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र घोषित

Thu, 31 Jan 2019 11:30 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Thu, 31 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
20 sensitive and 24 susceptible examination centers declared in farrukhabad
school shimla
यूपी बोर्ड परीक्षा में 20 को संवेदनशील और 24 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर 15, 16 और 21 फरवरी को होने वाले विशेष प्रश्नपत्रों की परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। यह दोनों पाली में परीक्षा केंद्रों पर बैठकर अपनी देखरेख में परीक्षाएं कराने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराएंगे। हाईस्कूल अंग्रेजी, विज्ञान और इंटरमीडिएट की गणित, जीव विज्ञान, भूगोल और अंग्रेजी विषय की परीक्षाओं में किसी भी केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात नहीं किया गया।  
विज्ञापन


सात फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 60 इंटर कालेज और एक केंद्रीय कारागार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 60 इंटर कालेज जो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इसमें 20 को संवेदनशील और 24 को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर महत्वपूर्ण प्रश्नपत्रों के पेपर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में कराए जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तीन तारीखों के पेपरों के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। 15 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल की उर्दू और इंटरमीडिएट की मानव विज्ञान परीक्षा है। दूसरी पाली में हाईस्कूल की मानव विज्ञान और इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा है।
विज्ञापन


प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए अलग-अलग स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रत्येक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र पर लगाए गए हैं। 16 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित, प्रारंभिक गणित और इंटर की व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार की परीक्षा है। शाम पाली में कोई भी परीक्षा नहीं है। इस परीक्षा में भी प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 21 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल और इंटर का कोई पेपर नहीं है। दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई व इंटर की नागरिक शास्त्र की परीक्षा है। इसमें भी सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा अन्य किसी भी परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 फरवरी को हाईस्कूल का अंग्रेजी, 26 फरवरी को हाईस्कूल की विज्ञान, 22 फरवरी को इंटर की भौतिक विज्ञान, 25 फरवरी को इंटर परीक्षा में गणित , 27 फरवरी को अर्थशास्त्र, 28 फरवरी को जीव विज्ञान, भूगोल और दो मार्च को अंग्रेजी विषय का पेपर है। इन महत्वपूर्ण विषय के पेपरों में किसी भी केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात नहीं किए गए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed