फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   20 lakh stolen from the house of engineer and constable brother

Farrukhabad News: इंजीनियर व सिपाही भाई के घर से 20 लाख की चोरी

Thu, 07 Dec 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
20 lakh stolen from the house of engineer and constable brother
नवाबगंज। इंजीनियर व सिपाही भाई के घर से चोर 20 लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। फाेरेंसिंक टीम ने मौके पर चोरों के हाथ-पैरों के नमूने लिए। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर चोरी की घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ढडि़यापुर निवासी इंजीनियर कुलदीप कुमार लखनऊ में तैनात है। उनका भाई योगेश कुमार अग्निशमन विभाग कानपुर में सिपाही के पद पर तैनात है। छोटा भाई देवेश कुमार की 27 नवंबर को रुकाई का कार्यक्रम था। दोनों भाई परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

बुधवार को कुलदीप व योगेश मां पदमावती को साथ लेकर चले गए। देवेश घर में अकेला था। वह बुधवार रात कमरे में सोने चला गया। चोर रात में घर के अंदर घुस आए। चोरों ने देवेश के कमरे में बाहर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद कुलदीप व योगेश के कमरे, अलमारी, बक्से के ताले तोड़कर सोने के चार कंगन, हीरे की दो अंगूठी, सोने की छह अंगूठी, सोने के दो हार, एक माथे का टीका, ढाई लाख की नकदी सहित अन्य जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह देवेश जागा तो कमरे की कुंडी बाहर से बंद पाई। देवेश ने किसी तरह धक्का देकर दरवाजा खोल लिया। बाहर आकर देखा तो कमरों के ताले टूटे और अलमारी व बक्से खुले पड़े थे। देवेश ने घटना की जानकारी भाई कुलदीप व योगेश को दी। दोनों भाई घर पहुुंचे। पुलिस को सूचना दी। एसओ जेपी शर्मा व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर चोरों के हाथ व पैरों के नमूने लिए। कुलदीप व योगेश ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed