{"_id":"67a0fc189e556a605c0b7f4f","slug":"20-couples-tied-the-knot-with-each-other-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105292-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एक-दूजे के संग विवाह बंधन में बंधे 20 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एक-दूजे के संग विवाह बंधन में बंधे 20 जोड़े
Mon, 03 Feb 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौक्वरान घोडे पर बैठकर जाते दूल्हे।
- फोटो : सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौक्वरान घोडे पर बैठकर जाते दूल्हे।
फर्रुखाबाद। मां सरस्वती महा मृत्युंजय समाज सेवा समिति की देखरेख में हुए सामूहिक विवाह समारोह में 20 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। इससे पहले सभी दूल्हा को घोड़ों पर सवार करके बरात निकाली गई। बैंडबाजों पर लोग जमकर थिरके।
हर साल की तरह इस बार वसंत पंचमी के दिन संस्था की ओर से गुड़गांव देवी मंदिर में सामूहिक विवाह समारोह पं. राजकिशोर की देखरेख में हुआ। दोपहर में 20 दूल्हों को घोड़ों पर सवार किया गया। इसके बाद बैंडबाजों के साथ बरात निकाली गई। मठिया देवी मंदिर में मां सरस्वती का आशीर्वाद पुजारी राजकिशोर ने दिलवाया। बारात चौक, पक्का पुल, टाउनहाल होकर मऊदरवाजा स्थित गुड़गांव देवी मंदिर पहुंची।
दरवाजे पर सभी दूल्हों का स्वागत कर मंदिर के हाल में जयमाल कार्यक्रम हुआ। इस दौरान फूलों की वर्षा की गई। सभी वर-वधू को मंडप में बैठाकर वेद मंत्रोच्चार से विवाह संस्कार कराया गया। सभी बेटियों को घरेलू उपयोग का सामान दिया। घराती-बरातियों को भोजन के बाद विदा किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
यह जोड़े बने जीवन साथी
जिन जोड़ों का विवाह हुआ, उनमें शोभित संग मुस्कान, राजन संग दीक्षा, मूलचंद्र संग सीमा, संजय संग पायल, अनुज संग प्रियंका, अनुज (द्वितीय) संग शिल्पी, राघव संग सुनाली, गौतम संग अक्षया, सुमित संग साधना, गांधी संग रानी, मोनू संग राखी, आशीष संग सोनाली, सिकंदर संग रेनू, सचिन संग अमन, रितेश संग काजल, सत्यम संग शीतला, वीरेंद्र संग मधु, वीरू संग शिल्पी, गोविंद संग शीतला, कुंदन संग लवी शामिल रहे।