फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   2,000 quintals of wheat dewy in farrukhabad

2000 क्विंटल गेहूं भीगा

Wed, 06 Jun 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 06 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
2,000 quintals of wheat dewy in farrukhabad
हाट शाखा राजेपुर में बरसात से भीगे रखे गेहूं के बोरा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाट शाखा राजेपुर गेहूं क्रय केंद्र पर खुले में रखा करीब 2000 क्विंटल गेहूं के भीग या। गेहूं को सुखाने की भी हाट शाखा केंद्र पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


कसबा तिराहा स्थित हाट शाखा गेहूं क्रय केंद्र पर करीबन 12000 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। मौजूदा समय में करीबन 7000 क्विंटल गेहूं गोदाम में रखा है, जबकि 2000 क्विंटल गेहूं 4000 बोरियों में खुले में रखा है। एक बोरी में करीब 50 किलो गेहूं आता है। बुधवार को बोरियों पर तिरपाल डाला गया था, लेकिन गेहूं भीग गया। इससे गेहूं सड़ने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


एक-दो दिन में अगर गेहूं को न सुखाया गया तो यह विषैला होकर जानवरों के खाने लायक तक नहीं बचेगा। हालांकि जिम्मेदार इससे पल्ला झाड़ रहे हैं। गेहूं अगर सड़ता है तो सरकार को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। उधर, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ थोक एवं फुटकर सहकारी उपभोक्ता लिमिटेड रेटगंज के भवन में जलभराव हो गया। भाजपा के महामंत्री विमल कटियार ने कहा कि उप जिलाधिकारी सदर से कई बार तलैया फजल इमाम से रेटगंज होते हुए जाने वाले नाले की सफाई करवाने की मांग की थी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसका नतीजा जलभराव है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed