{"_id":"5c72d541bdec2217f5588e8c","slug":"191551029569-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब के शिविर में 300 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब के शिविर में 300 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। लायंस क्लब के नेत्र शिविर में 750 मरीजों में से 300 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए हैं। इन मरीजों का सीतापुर में आंख के अस्पताल में ऑपरेशन कराया जाएगा।
नगर के पट्टिया रोड स्थित लायंस चिकित्सालय में आयोजित नेत्र शिविर में डॉक्टरों की टीम ने साढ़े सात सौ मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। इसमें मोतियाबिंद से संबंधित तीन सौ मरीज आपरेशन के लिए चयनित किए गए।
शिविर में सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, चेयरमैन सुनील कुमार व समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल ने मरीजों का हालचाल लिया। संस्था के कार्य की सराहना की। क्लब के कोषाध्यक्ष दिनेश गंगवार ने बताया कि चयनित मरीजों में से 60 को पहले दिन ऑपरेशन के लिए सीतापुर बस से भेज दिया गया, जबकि 26 व 28 को 120-120 मरीज भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
इनका ऑपरेशन सीतापुर के आंख अस्पताल में होगा। शिविर के दौरान अध्यक्ष बलवीर सिंह गंगवार, अखिलेश अग्रवाल, मुन्नालाल गुप्ता, अशोक अग्रवाल, डा. जितेंद्र गंगवार, डा. अतुल गंगवार, आलोक कुमार, अनिल अग्रवाल, ब्रजेश गुप्ता, संजय गोयल, विनोद गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।