{"_id":"6048bd958ebc3e5907772200","slug":"19-election-and-178-assistant-returning-officers-posted-farrukhabad-news-knp6166813200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनव में 19 निर्वाचन व 178 सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनव में 19 निर्वाचन व 178 सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए जिलाधिकारी ने सभी पदों के लिए निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने 19 निर्वाचन अधिकारी (आरओ), जबकि 178 सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) नियुक्त करते हुए उन्हें चुनाव संबंधी जिम्मेदारी सौंपी है। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
डीएफओ पीके उपाध्याय, बंदोबस्त अधिकारी डॉ.राजेश त्रिपाठी व सहायक निबंधक सहकारी समितियां वीके अग्रवाल को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।
वहीं ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नौ आरओ नियुक्त किए गए हैं। इनमें सीवीओ डॉ.राजकिशोर सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश चंद्र, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक अशोक कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता आरईडी विनोद कुमार व सीएनडीएस के रमेश चंद्र भारतीय, अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर विकास सागर, अधिशासी अभियंता जलनिगम सुनील कुमार व अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण हरिबरन सिंह को आरओ की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ही 96 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव कराने के लिए नौ आरओ बनाए गए। इनमें अधिशासी अभियंता सिंचाई सुशील कुमार सिंह, नलकूप विभाग से ओपी गुप्ता, विद्युत शहरी राजेंद्र बहादुर यादव, राज्य निर्माण सहकारी संघ से आनंद प्रकाश सिंह के अलावा उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.रमेश चंद्रा, सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह, जिला आलू शाकभाजी अधिकारी आरएन वर्मा
विज्ञापन
, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर रामसिंह यादव व जीएम चीनी मिल किशन लाल शामिल हैं। इनके साथ ही 79 सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाए गए।
जिलाधिकारी ने आरओ व एआरओ को अवकाश के दिन भी बिना अनुमति जिला मुख्यालय न छोड़ने के आदेश दिए हैं। यह अधिकारी निर्वाचन संबंधी सभी बैठकों व प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे।