फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   19.34 lakh theft vault break Aryavartgraminbank

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की तिजोरी तोड़ 19.34 लाख की चोरी

Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
19.34 lakh theft vault break Aryavartgraminbank
बैंक की टूटी तिजोरी देखते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की रुदायन शाखा में घुसे चोरों ने तिजोरी तोड़ 19 लाख 34 हजार 418 रुपये चुरा लिया। चोर बैंक शाखा में पीछे लगे वेंटीलेटर तोड़ कर अंदर घुसे। शाखा प्रबंधन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा रुदायन बस्ती के अंदर किराये के मकान में है। बैंक शाखा के पीछे कोई इमारत नहीं है। पीछे साइड में ही वेंटीलेटर लगा हुआ है। चोर वेंटीलेटर को निकाल कर अंदर घुसे। वे किसी अन्य कमरे को तोड़ने के बजाय सीधे लॉकर रूम तोड़ा और उसमें रखी 14 क्विंटल वजनी तिजोरी को अखबार बिछाकर गिरा लिया और उसके लाकअप को दोनों तरफ से काट डाला।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह शाखा प्रबंधक राजूबाबू कपाड़िया बैंक पहुंचे तो तिजोरी टूटी मिली। पीछे की तरफ गए तो वेंटीलेटर उखड़ा मिला। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय प्रबंधक विमल कृष्ण भट्टाचार्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपिल थानाध्यक्ष हरिओम शर्मा को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी अशोक कुमार सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने शाखा प्रबंधक से पूछताछ की। शाखा प्रबंधक ने बैंक से 19 लाख 38 हजार 418 रुपया चोरी होने की तहरीर दी।


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल कृष्ण भट्टाचार्य ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी। इस समय बैंक को कितना रुपया रखने का अधिकार है, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed