{"_id":"5c36323fbdec2257071f7298","slug":"181547055679-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीक्षकों के न आने से कई इंटर कालेजों में नहीं हो सकी प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीक्षकों के न आने से कई इंटर कालेजों में नहीं हो सकी प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। बुधवार को जिले के कई इंटर कालेजों में परीक्षक नहीं आए। इससे प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हो सकीं। इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दी गई है। प्रधानाचार्यों ने दूसरे परीक्षकों की ड्यूटी लगवाए जाने की मांग की है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश से आठ जनवरी से इंटर कालेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके पहले दिन ही कई इंटर कालेजों में परीक्षक नहीं आए। श्रीद्वारिका सिंह कलावती आदर्श इंटर कालेज हमीर खंडा में भौतिक विज्ञान, एसडीआर शिक्षण संस्थान इंटर कालेज नगला पाल में जीव विज्ञान, विलासा देवी इंटर कालेज होरी नगला में भौतिक विज्ञान, रक्षा देवी इंटर कालेज खिमसेपुर में भौतिक विज्ञान, एसपीजीआर इंटर कालेज बेवर रोड में भौतिक विज्ञान, गजराज सिंह रामचंद्र इंटर कालेज नीबकरोरी में भौतिक विज्ञान, आदर्श भारतीय इंटर कालेज नगला घुरूआ में जीव विज्ञान और सोनी पारिया इंटर कालेज लोको रोड में भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बुधवार को होनी थी। इनके परीक्षक न होने से प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हुईं। इनके प्रधानाचार्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पत्र भेज कर नए परीक्षक तैनात करवाने की मांग की है।