फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   माध्यमिक शिक्षक संघ के लालाराम 15वीं बार अध्यक्ष

माध्यमिक शिक्षक संघ के लालाराम 15वीं बार अध्यक्ष

Sun, 06 Jan 2019 06:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ के लालाराम 15वीं बार अध्यक्ष
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के वार्षिक निर्वाचन में लालाराम दुबे 15वीं बार अध्यक्ष और नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी 14वीं बार महामंत्री निर्विरोध बने। इस चुनाव में 58 इकाई शाखा के 178 डेलीगेट ने प्रतिभाग किया था। चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कन्या रस्तोगी इंटर कालेज फर्रुखाबाद में प्रांतीय प्रतिनिधि (निर्वाचन अधिकारी) आलोक दुबे की देखरेख में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक निर्वाचन हुआ। दिनेश कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार दुबे, श्रीराम गोपाल वर्मा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष, दीपावली कुमारी को महिला उपाध्यक्ष, नवलकांत अग्निहोत्री को कोषाध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह, सुखवासी लाल वर्मा, अवधेश चंद्र, प्रशांत कुमार मिश्र, रजनीश शिवा संयुक्त मंत्री, मीनू आनंद महिला संयुक्त मंत्री, शैलेश कुमार दुबे आय व्यय निरीक्षक निर्विरोध चुना गया। हरि शंकर दीक्षित, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सुनील कुमार दुबे, रामपाल सिंह, सुधीर कुमार सिंह राठौर, मयंक रस्तोगी, वीरेंद्र कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। सुधाकर चतुर्वेदी, विजेंद्र पाल सिंह माथुरिया, संजीव सिंह चौहान, अवनीश कुमार ओझा को प्रांतीय प्रतिनिधि चुना गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे ने बताया कि कार्यकारिणी के आठ सदस्यों को और चुना जाना है। इसका चुनाव कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में किया जाएगा। चुनाव के दौरान जेपी दुबे, भगवानधर पांडेय, जयसिंह यादव, अनिल सिंह, संजीव चौहान, अवधेश सिंह, खालिद, सुनील परमान, योगेश सिंह, रजनी वर्मा, इंदू मिश्रा, सुमन त्रिपाठी, नीता दुबे, इंद्रा राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed