{"_id":"5c8bf0e3bdec221441197bd0","slug":"171552675043-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने को हंगामा, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने को हंगामा, पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड बनवाने को हंगामा, पहुंची पुलिस
- काफी देर तक बंद रहा आधार कार्ड का काम
- बाद में पुलिस ने लाइन लगवाकर बनवाए कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। नवाबगंज डाकघर में शुक्रवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों ने धक्कामुक्की के बाद हंगामा कर दिया। मारपीट की नौबत आने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लोगों की लाइन लगवाकर दोबारा आधार कार्ड बनवाने शुरू कर दिए।
नवाबगंज डाकघर में पिछले 10 दिन में तीन बार ग्रामीण आधार कार्ड बनवाने को लेकर हंगामा कर चुके हैं। शुक्रवार को भी आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। दोपहर में अचानक कुछ लोग आपस में भिड़ गए। डाकघर में गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान मारपीट की नौबत आ गई। इस पर डाकघर कर्मचारी ने आधार कार्ड बनाना बंद कर दिया। साथ ही मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी ग्रामीणों की एक लाइन लगवा कर आधार कार्ड बनवाना शुरू किए। इसके बाद शाम तक कार्ड बनने का काम चलता रहा।