फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   17 government health centres served notices for lack of fire safety standards

Farrukhabad News: 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी पर नोटिस

Fri, 26 Jun 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
17 government health centres served notices for lack of fire safety standards
फर्रुखाबाद। जनपद के सरकारी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल सहित कुल 17 स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा इंतजाम अधूरे पाए गए। इसके चलते अग्निशमन विभाग ने इन सभी संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

शासन की सख्ती के बाद अग्निशमन विभाग ने निजी और सरकारी दोनों तरह के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अभियान में सरकारी भवनों की हकीकत सामने आ गई। शहर के लोहिया अस्पताल, सिविल अस्पताल और फतेहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अग्नि सुरक्षा के मानक अधूरे मिले। दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में भी यही स्थिति पाई गई। इसके अतिरिक्त, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, बरौन, कायमगंज और नवाबगंज की सीएचसी में भी अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे नहीं थे। इन केंद्रों ने आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं लिया था। अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी ने बताया कि लोहिया अस्पताल और सिविल अस्पताल के साथ छह सीएचसी और नौ पीएचसी को नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानकों को पूरा करने के बाद ही अस्पतालों को एनओसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed