फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1679 hectares of crops of 10579 farmers destroyed, compensation of Rs 3 crore

Farrukhabad News: 10579 किसानों की 1679 हेक्टेयर फसल चौपट, तीन करोड़ मुआवजा

Sat, 27 Sep 2025 08:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 Sep 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
1679 hectares of crops of 10579 farmers destroyed, compensation of Rs 3 crore
फर्रुखाबाद। डेढ़ माह से गंगा की बाढ़ की विभीषिका ने करीब 22 हजार किसानों की फसल चौपट कर दी। इनमें 10579 किसानों को जिला प्रशासन ने आपदा राहत कोष से करीब तीन करोड़ का अनुदान बांट दिया है।
विज्ञापन

अभी 12 हजार और किसानों को अनुदान दिया जाएगा। जनपद में जुलाई से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ तो अगस्त में बाढ़ का रूप ले लिया। फिर बाढ़ की विभीषिका बढ़ती गई और किसानों की फसलें बाढ़ के पानी में समाती चली गईं।
विज्ञापन

पिछले दिनों आए प्रभारी मंत्री ने बाढ़ से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने के आदेश दिए। प्रशासन ने लेखपालों से सर्वे कराया तो तहसील सदर में 553, कायमगंज में 10460 और अमृतपुर के 11536 किसानों की फसलें प्रभावित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 3933 हेक्टेयर भूमि बाढ़ की चपेट में आई। इनमें प्रशासन की ओर से 10579 किसानों को फसल की क्षति का तीन करोड़ 35 लाख 76 हजार 184 रुपये अनुदान किसानों को दिया गया। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि करीब 12 हजार किसान अभी शेष हैं। एक-दो दिन में उन किसानों के खातों में भी अनुदान की धनराशि भेज दी जाएगी।


बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों के तलाशी जा रही भूमि

गंगा की बाढ़ से छह गांव उजड़ गए। इससे सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। वह ऊंचे स्थानों पर झोपड़ी डालकर या बाढ़ शरणालय में वक्त गुजार रहे हैं। गंगा की धार में घर व झोपड़ी बहने के साथ जमीन भी कट चुकी है। इससे वहां दोबारा मकान भी नहीं बनाया जा सकता है। बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों को बसाने के लिए प्रशासन भूमि की तलाश कर रहा है।
अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों को बसाने के लिए लेखपालों के माध्यम से भूमि तलाशी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी कटान हो रहा है। बाढ़ पीड़ितों को निर्धारित से अधिक दूरी पर बसाया भी नहीं जा सकता है। फिलहाल भूमि की तलाश की जा रही है।



कटान में 70 घर उजड़े, 50 को मिल चुका मुआवजा
गंगा की बाढ़ और कटान में 70 घर व झोपड़ी समाकर अस्तित्व खो चुके हैं। इससे बेघर बाढ़ पीड़ितों को शासन की ओर से घर बसाने के लिए मुआवजा दिया जा रहा है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 50 बाढ़ पीड़ितों को आवास बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये के हिसाब से अनुदान दिया जा रहा है। अभी 20 पीड़ितों को और आवास की धनराशि दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed