{"_id":"5c8d374ebdec2214195ab4af","slug":"161552758606-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन न आने से शुरू नहीं हो सका टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन न आने से शुरू नहीं हो सका टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शासन के निर्देश पर 15 मार्च से राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होना था। इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग ने तैयारी भी कर रखी है। शनिवार तक वैक्सीन न आने से टीकाकरण शुरू नहीं हो सका।
राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 15 मार्च से पशुओं में मुंहपका, खुरपका आदि बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू होना था। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए शासन से जनपद में तीन लाख 83 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग की ओर से बढ़पुर पशु चिकित्सालय में कंट्रोल रूम बनाने के साथ डॉ. पीके शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही टीकाकरण के लिए 22 टीमें गठित की गई हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी विभाग के पास वैक्सीन उपलब्ध न होने से टीकाकरण शुरू नहीं हो सका।
नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजकिशोर सिंह इसके लिए बैठक कर निर्देशित कर चुके हैं। विभाग की ओर से टीकाकरण की पूरी तैयारी कर ली गई है। लखनऊ मुख्यालय से शनिवार को रजिस्टर, बैनर, पंपलेट आदि सामग्री आ गई है, जबकि रविवार शाम तक वैक्सीन यहां पहुंचने की जानकारी दी गई है। वैक्सीन उपलब्ध होने के साथ सोमवार को तेजी से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।