फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एक एसओ, तीन दरोगा समेत 13 के खिलाफ लूट का परिवाद दर्ज

एक एसओ, तीन दरोगा समेत 13 के खिलाफ लूट का परिवाद दर्ज

Sat, 05 Jan 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
एक एसओ, तीन दरोगा समेत 13 के खिलाफ लूट का परिवाद दर्ज
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाने के तत्कालीन एसओ, तीन दरोगा समेत 13 पुलिस कर्मियों के खिलाफ विशेष अदालत एंटी डकैती में परिवाद दर्ज कराया गया है। घर में घुसकर मारपीट कर लाइसेंसी राइफल, जेवर, रुपये लूटने और झूठे मुकदमे में जेल भेजने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी सतेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ कुटन्ता ने राजेपुर थाने के तत्कालीन एसओ अंगद सिंह, तत्कालीन दरोगा डोरी लाल, संदीप कुमार, उदयभान सिंह, सिपाही रिमलेश कुमार, रामकुमार, शैलेंद्र कुमार, सुशील कुमार, रामनाथ कटियार व चार अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया कि वह वर्तमान में पांचाल घाट के पास रहता है। उसकी गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। इनमें एक वकील है। पुरानी रंजिश में उसके पिता मुन्नू लाल पर 26 अक्तूबर 2013 को जानलेवा हमला किया गया। 11 नवंबर 2013 को भाई नन्हें लाल की हत्या कर दी गई । 20 मार्च 2018 को भाई जितेंद्र को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया गया था। इनकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन मुकदमों के आरोपी समझौता करने का दबाव बनाते थे। इससे आरोपियों ने उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज करा दिए। राजेपुर थाने में एसओ पद पर तैनाती के दौरान अंगद सिंह ने पिता से एक लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। वह मुकदमे के आरोपियों का सहयोग करते थे। पिता के रंगदारी न देने और मुकदमे में समझौता न करने पर आरोपियों की सांठगांठ पर 23 जुलाई 2018 को दिन में करीब ढाई बजे एसओ, तीन दरोगा और पुलिस कर्मियों को लेकर पांचाल घाट स्थित घर पर आए। इन्होंने मारपीट कर तीस कारतूस, लाइसेंस राइफल, जेवर, पचास हजार रुपये लूट लिए। पुलिस कर्मी उसे जबरन पकड़ कर अपने साथ ले गए। झूठा मुकदमा लगा कर जेल भेज दिया। उसे अपराधी घोषित कर हिस्ट्रीशीट खोल दी। जमानत पर छूटने के बाद घटना की शिकायत एसपी व अन्य अधिकारियों से की।
विज्ञापन


याचिका पर पीड़ित के अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने अदालत में सुनवाई के दौरान दलीलें पेश कीं। सुनवाई पूरी होने पर विशेष अदालत एंटी डकैती के न्यायाधीश ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ, तीन दरोगा समेत 13 के खिलाफ लूट का परिवाद दर्ज
पीड़ित ने लाइसेंसी राइफल, जेवर व रुपये लूटने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed