{"_id":"69f7a30b937ae3ce5c03560c","slug":"16-poles-were-broken-in-the-storm-and-rain-and-the-power-system-collapsed-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-141551-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आंधी व बारिश में 16 पोल टूटे, बिजली व्यवस्था हुई धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आंधी व बारिश में 16 पोल टूटे, बिजली व्यवस्था हुई धराशायी
विज्ञापन
फोटो-11 भटासा के पास पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करते बिजली कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी
- फोटो : credit
फर्रुखाबाद। जनपद में आंधी के साथ शनिवार रात हुई बारिश के दौरान 16 खंभे टूट गए। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था धराशायी हो गई। रविवार को दिन भर पोल लगाने से लेकर मरम्मत कार्य चलता रहा। कई फीडरों पर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। शहर में भी बार-बार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता परेशान रहे।
पिछले चार दिनों से मौसम बिगड़ा है। रात करीब दो बजे के बाद आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश बिजली व्यवस्था पर भारी पड़ गई। आंधी के दौरान शहर में अधिकांश फीडरों की बिजली गुल हो गई। हवा व पानी थमने के बाद उपकेंद्रों से आपूर्ति चालू करते ही फाल्ट शुरू हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। हालांकि सुबह आठ से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य कर ली गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने व हवा के तेज झोंकों से खंभे टूटकर गिर गए। इससे बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। रविवार को बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग के बाद लाइनों पर मरम्मत कार्य शुरू किया। कमालगंज क्षेत्र में आठ खंभे टूटे मिले। जबकि जसमई उपकेंद्र से जुटे फीडरों पर चार खंभे टूटने के साथ एक ट्रांसफार्मर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि आठ खंभे आंधी में टूटे हैं। खंभे बदलकर अधिकांश फीडर दोपहर बाद तक चालू कर दिए गए। जबकि कुछ फीडरों पर अभी काम चल रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इसके अलावा कायमगंज क्षेत्र में आठ बिजली के पोल टूट गए।

फोटो-11 भटासा के पास पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करते बिजली कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी- फोटो : credit
विज्ञापन