{"_id":"5d0a72388ebc3e05dc2aa23a","slug":"15609656745-farrukhabad-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे
विज्ञापन
बुधवार दिन की शुरुआत रूमानी मौसम के साथ हुई तो 9 बजते-बजते बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह सिलसिला रुक-रुककर पूरे दिन चलता रहा। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए। खुशनुमा मौसम में बच्चों ने जमकर मस्ती की।
लगभग दो माह से जनपदवासी लगातार भीषण गर्मी झेल रहे थे। पिछले दो दिनों से मौसम ने पलटी मारी थी। सारे दिन बादलों ने सूरज को कैद रखने की कोशिश की थी। हालांकि बीच-बीच में धूप ने अपने रंग जरूर दिखाए। या यूं कहें कि बादलों के बीच से छन छन कर धूप आ रही थी। इससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की थी। बुधवार सुबह से ही मौसम एकदम बदला हुआ था।
सुहानी सुबह का बच्चे-बूढ़े सभी आनंद ले रहे थे। इसी दौरान करीब नौ बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम काफी ठंडा हो गया। हालांकि बारिश के कारण लोग बाजारों में तो नहीं पहुंच सके लेकिन घरों की बालकनी व खिड़की दरवाजे से मौसम का जमकर आनंद लिया। शाम को भी रिमझिम बारिश होती रही।
विज्ञापन
छोटे छोटे बच्चे भी बारिश का लुत्फ लेते नजर आए। दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश से मक्का व गन्ना की फसल को फायदा होगा। साथ ही धान की फसल की तैयारी कर रहे किसान भी इस बारिश से लाभान्वित होगे। किसान उमेश चंद्र ने बताया कि बुधवार की बारिश को देखकर लग रहा है। इस बार मानसून ठीक रहेगा। ऐसे में धान की फसल अच्छी होनी की संभावना है।
राहत बन बरसीं बूंदें, किसानों के खिले चेहरे
सुबह शुरूहुई बारिश देर शाम तक रुक-रुककर होती रही