फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अमृतपुर पूर्ति निरीक्षक पर कार्रवाई की तलवार

अमृतपुर पूर्ति निरीक्षक पर कार्रवाई की तलवार

Mon, 17 Jun 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमृतपुर पूर्ति             निरीक्षक पर कार्रवाई की तलवार
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बताया गया कि अमृतपुर के पूर्ति निरीक्षक बिना अनुमित के छह जून से अनुपस्थित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए तुंरत फाइल प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन



बैठक में बताया गया कि 135670 यूनिट का आधार कार्ड डाटा मैच नहीं कर रहा है। इससे आधार सीडिंग प्रतिशत कम है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को ग्रामवार आधार कार्ड अनमैच डाटा की सूची बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बताया गया कि एसएसडीपी पर राशन कार्ड 20 हजार आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन



मोहम्मदाबाद, कमालगंज, बढ़पुर एवं फर्रुखाबाद में सबसे अधिक राशन कार्ड के आवेदन लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने समस्त पूर्ति निरीक्षकों को एक सप्ताह के अंदर आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। नहीं करने पर सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ऐसी राशन की दुकानें जहां प्रॉक्सी से मशीन से 50 प्रतिशत से अधिक राशन वितरण हुआ है उन सभी का सत्यापन एसडीएम खुद करवाएं। बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर पूर्ति विभाग के 27 लंबित संदर्भ पाए गए। जिलाधिकारी ने तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में ज्ञात हुआ कि कोटेदार को 12 रुपये प्रति क्विंटल परिवहन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि आरएओ के माध्यम से भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने लिखित में अवगत कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की बैठक हुई। इसमें स्टांप में कमी बताई गई। एआईजी स्टांप को आरसी का मिलान एवं प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग द्वारा क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष 72 प्रतिशत वसूली की गई। वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।



जिलाधिकारी ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर अवैध शराब पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी दुकानों पर मिलावटी शराब की शिकायत संज्ञान में न आए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। विद्युत विभाग में वसूली प्रतिशत कम पाया गया बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को आरसी का मिलान कराकर ऑनलाइन डाटा ठीक कराने को कहा।


अमृतपुर पूर्ति निरीक्षक पर कार्रवाई की तलवार

135670 यूनिट का आधार कार्ड डाटा नहीं कर रहा मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed