फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आईएमए की हड़ताल का निजी अस्पतालों में रहा मिलाजुला असर

आईएमए की हड़ताल का निजी अस्पतालों में रहा मिलाजुला असर

Mon, 17 Jun 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
आईएमए की हड़ताल का निजी अस्पतालों में रहा मिलाजुला असर
जनपद में आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की हड़ताल का असर मिलाजुला रहा। कुछ निजी अस्पतालों को छोड़ दिया जाए तो सभी में रोज की तरह सामान्य तरीके से ओपीडी चली। कुछ निजी अस्पतालों में ओपीडी के मरीज इमरजेंसी में बैठकर डॉक्टरों ने देखे। इससे मरीजों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन



पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों से मारपीट के बाद इसको लेकर विरोध की आग यूपी तक पहुंच गई है। सोमवार को आईएमए के आह्वान पर देश भर में डॉक्टरों ने हड़ताल की घोषणा की थी। इसके बाद सोमवार को जनपद में हड़ताल का मिलाजुला असर रहा।
विज्ञापन



सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं अनवरत जारी रहीं। कुछ निजी अस्पतालों को छोड़कर अधिकांश जगह ओपीडी में मरीज देखे गए। जहां ओपीडी बंद रही वहां इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं। वहीं पर डाक्टरों ने ओपीडी के मरीज देख लिए। इससे कुछ अस्पतालों में ओपीडी पूरी तरह बंद नजर आई। उधर फतेहगढ़ में डेंटल सर्जन डा.अहमद खां व डा. अहमद हुसैन खां ने अपने अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं ठप रखीं और कोलकाता की घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोहिया अस्पताल की औसतन ओपीडी 800 से 900 मरीजों की रहती है। वहीं सोमवार को इसमें हजार से 11000 तक पर्चे बन जाते हैं। सोमवार को भी लोहिया अस्पताल में 1082 मरीजों के ही पर्चे बने। इसी से पता चलता है कि जनपद में हड़ताल का विशेष असर नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed