{"_id":"5d07d8768ebc3e3f2631bbce","slug":"15607952414-farrukhabad-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार झोपड़ियां जली, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चार झोपड़ियां जली, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर गढ़िया में सोमवार दोपहर चार झोपड़ियों में आग लग गई। इससे घरेलू सामान आदि जलने से हजारों का नुकसान हो गया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पंप सेट चलाकर मिट्टी पानी डालकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
गांव नूरपुर गढ़िया निवासी चंदू खान पुत्र इसरार अली की झोपड़ी में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के दौरान चंदू अपनी पत्नी के साथ खेत पर गए थे। झोपड़ी में चंदू की बेटी साजिया सो रही थी। झोपड़ी में आग देख जैसे-तैसे भागकर जान बचाई।
तेज हवा चलने से आग ने पड़ोस के चमन पुत्र निसार अली, अंसार पुत्र उस्मान, अली गुलजार पुत्र अनवर अली की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी ना होने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे पंपसेट चलाकर पानी, मिट्टी डालकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे।
आग लगने से चंदू खान पुत्र इसरार अली का घरेलू सामान, 20 क्विंटल भूसा व 28 क्विंटल गेहूं जल गया। वहीं चमन अली पुत्र निसार अली का घरेलू सामान, 15 क्विंटल भूसा व अंसार अली पुत्र उस्मान अली का घरेलू सामान एक बैलगाड़ी, पंप सेट, 23 बोरी गेहूं जलकर राख हो गया।
गुलजार पुत्र अनवर अली का घरेलू सामान पांच क्विंटल भूसा आदि सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
आग से चार झोपड़ियां जलीं, हजारों का नुकसान