{"_id":"5cec28edbdec22077c357059","slug":"15589808944-farrukhabad-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग को बुलाया, प्रपत्र बांट टरकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग को बुलाया, प्रपत्र बांट टरकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू-डायस प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण देने को मुख्यालय बुलाए गए शिक्षकों को प्रपत्र थमा कर टरका दिया गया। बढ़पुर बीआरसी सभागार में बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से शिक्षक धूप में खड़े रहे और हाल में बैठी शिक्षिकाएं पंखा न चलने से बेहाल रहीं। पीने के पानी का भी कोई इंतजाम नहीं किया गया। अव्यवस्थाओं पर बीईओ और डीसी में नोकझोंक हो गई। शिक्षकों ने भी अव्यवस्थाओं का विरोध किया।
सरकारी, अनुदानित व प्राइवेट इंटर कालेज, प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को यू-डायस प्रपत्र भरना है। इसमें विद्यालय की स्थिति, फर्नीचर, शिक्षकों की संख्या, शौचालय, हैंडपंप की स्थिति, छात्र संख्या के अलावा विद्यालय की व्यवस्थाओं का पूरा विवरण अंकित किया जाना है।
इसके लिए बीएसए ने सोमवार को ब्लाक कमालगंज, बढ़पुर, नवाबगंज व शमसाबाद के परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक व न्याय पंचायत समन्वयकों की ट्रेनिंग सोमवार को मुख्यालय स्थित बीआरसी बढ़पुर के सभागार में थी।
विज्ञापन
बैठने की पर्याप्त जगह न होने से शिक्षकों को धूप में खड़ा होना पड़ा और सभागार में पंखा न चलने से बैठी महिला शिक्षकों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं की गई। बीईओ मोहम्मदाबाद ने व्यवस्था न करने पर डीसी राजेश वर्मा से आपत्ति जताई।
इसको लेकर डीसी और बीईओ में नोकझोंक हो गई। बीईओ सभागार से चले गए। शिक्षकों ने भी अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। शिक्षकों को बीआरसी सभागार में प्रपत्र भरने का कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया। ऐसे बी यू-डायस प्रपत्र बांटे जाने लगे। दोपहर में बीएसए कार्यालय आए शिक्षक नेता विजय बहादुर ने शिक्षकों को धूप में खड़ा देख नाराजगी जताई और डीसी राजेश वर्मा से पेड़ के नीचे छांव में प्रपत्र बंटवाने को कहा।
तब डीसी ने शिक्षकों ने पेड़ की छांव में प्रपत्र बंटवाए। अफरातफरी अधिक होने पर डीसी से प्रपत्र देने बंद कर दिए और न्याय पंचायत समन्वयकों को अपने क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों को देने के लिए बांटने शुरू किए।
प्रथम दिन प्रशिक्षण में हुई अव्यवस्थाओं पर बीएसए ने फरमान को बदल दिया। मंगलवार को कायमगंज, राजेपुर, मोहम्मदाबाद व नगर क्षेत्र के स्कूलों के प्रधानाध्यापक और न्याय पंचायत समन्वयकों को प्रशिक्षण में बुलाया था। इसमें बीएसए ने संशोधन कर दिया है। उन्होंने अब मंगलवार को प्रशिक्षण में न्याय पंचायत समन्वयकों को प्रतिभाग करने का आदेश दिया है।
ट्रेनिंग को बुलाया, प्रपत्र बांट टरकाया
बीआरसी हाल में बैठने, हवा और पानी का नहीं इंतजाम
अव्यवस्था को लेकर डीसी और बीईओ में हुई नोकझोंक