{"_id":"5c0c0365bdec224180577b6a","slug":"15442912148-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में शिवम, सलोनी और ज्योति ने चैंपियनशिप पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में शिवम, सलोनी और ज्योति ने चैंपियनशिप पर किया कब्जा
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बद्री विशाल कालेज की 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हुआ। इन खेलकूद में छात्र वर्ग में शिवम कुमार बाथम, छात्रा वर्ग में सलोनी और ज्योति कुमारी ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
शनिवार को छात्र वर्ग 200 मीटर दौड़ में शिवम बाथम प्रथम, शिवम राजपूत द्वितीय, उदय प्रताप ने तीसरा स्थान पाया। 10000 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में सलोनी प्रथम, नीता ने दूसरा और दिव्या तथा रिचा ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में ज्योति कुमारी ने प्रथम, अंतुम निगार ने दूसरा और सीमा देवी ने तीसरा स्थान पाया। 10000 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में उदय प्रताप सिंह प्रथम, मोहम्मद निजाम दूसरा, शीलेंद्र व अहिलकार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। चक्का फेंक छात्र वर्ग में विकास सिंह ने प्रथम, अमन सिंह राठौर ने दूसरा और राजुल कुमार दीक्षित ने तीसरा स्थान पाया। छात्रा वर्ग में सलोनी ने प्रथम, गीतादेवी ने द्वितीय और रिचा मिश्रा ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
ऊंचीकूद छात्र वर्ग में अभय प्रताप सिंह ने प्रथम, राहुल कुमार ने दूसरे और राजुल कुमार दीक्षित ने तीसर स्थान पर कब्जा किया। ऊंचीकूद छात्रा वर्ग में आसी ने प्रथम, गीता देवी ने दूसरा और अंतुम निगार ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में शिवम राजपूत ने प्रथम, दीपक कुमार ने दूसरा और मधुर मोहन ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में आसी ने प्रथम, प्रियंका ने दूसरा और दिव्यांशी ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन
इसके साथ कुल 18 प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग में शिवम कुमार बाथम, छात्रा वर्ग में सलोनी व ज्योति कुमारी ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. एससी मिश्रा ने विजेता छात्र छात्राओं को 10 ग्राम चांदी का पदक व ब्लेजर देकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय स्तर के विजेेताओं को ट्रैकसूट दिया गया। वहीं सेवानिवृत्त होने वाले चतुर्थश्रेणी कर्मचारी विजय कुमार को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कालेज के अन्य चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। प्रोफेसर राहुल, डा. सुरेंद्र सिंह, प्रोफेसर अभिषेक शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।