फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रेनिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को डीजी प्रशिक्षण ने दिए टिप्स

ट्रेनिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को डीजी प्रशिक्षण ने दिए टिप्स

Sat, 08 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को डीजी प्रशिक्षण ने दिए टिप्स
फर्रुखाबाद। पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण गोपाल गुप्ता ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ में प्रशिक्षण ले रहे सिपाहियों को जरूरी टिप्स दिए।
विज्ञापन


रिक्रूटों की बैरक, मेस, पुलिस कर्मियों की बैरक आरटीसी कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी से कहा कि अभी सफाई को और बेहतर करना है। इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद पासिंग आउट परेड कराकर जिलों के थानों में प्रशिक्षण को भेजा जाएगा।

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर डीजी प्रशिक्षण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इनको साइबर क्राइम, सोशल मीडिया पर आने वाले खबरों पर काम करने के तरीके समेत अन्य अपराधों को रोकने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फतेहगढ़ सेंटर पर 323 रिक्रूट थे, इसमें से दो त्यागपत्र देकर चले गए। एक बीमारी के कारण और एक किसी अन्य वजह से नहीं आ रहा है। अब 319 रिक्रूट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जनवरी में इनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


करीब चार जनवरी से लिखित परीक्षा कराई जाएगी। 24 जनवरी को पासिंग आउट परेड में पास होने वालों को शामिल किया जाएगा। जो लिखित परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, उनको तीन माह का अतिरिक्त प्रशिक्षण देकर दोबारा से परीक्षा कराई जाएगी। फतेहगढ़ पुलिस लाइन में आठ अधिकारी और 19 पुलिसकर्मी रिक्रूट को प्रशिक्षण दे रहे हैं। रिक्रूट सूरज सोनी ने डीजी के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने सभी रिक्रूटों को और बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लिए जाने के टिप्स दिए। इस दौरान एसपी संतोष मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज, सीओ अमृतपुर, आरआई लाइन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी प्रशिक्षण गोपाल गुप्ता परिवार समेत मोहम्मदाबाद स्थित नीबकरोरी मंदिर दर्शन करने गए। इसके बाद वह संकिसा बौद्ध स्थल पर गए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed