{"_id":"5c002d9bbdec221c8f68b7b1","slug":"1543515591736-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 देशों के दस हजार मेहमान आएंगे दलाई लामा के कार्यक्रम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 देशों के दस हजार मेहमान आएंगे दलाई लामा के कार्यक्रम में
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दलाई लामा के तीन से पांच दिसंबर तक चलने वाले धम्म प्रवचन समारोह में 36 देशों के लगभग दस हजार विदेशी मेहमान आएंगे। इसके लिए यूथ बुद्धिष्ठ सोसाइटी की वेबसाइट पर तेजी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। अकेले तिब्बत से करीब छह हजार और अन्य देशों से लगभग 250 से ज्यादा अनुयायियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कई विदेशियों ने तो कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल लिया है।
प्रमुख बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के विश्व के कई देशों में अनुयायी हैं। वाईवीएस सेंटर राजघाट मैनपुरी में दलाई लामा के कार्यक्रम को लेकर करीब छह माह से यूथ बुद्धिष्ठ सोसाइटी अनुयायियों के रजिस्ट्रेशन कर रही है। बताते हैं कि अब तक तिब्बत को छोड़कर 35 अन्य देशों के करीब ढाई सौ से ज्यादा अनुयायी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। कार्यक्रम स्थल पर विदेशी अनुयायियों का आना भी शुरू हो गया है। विदेशों से आने वाले अनुयायियों के लिए तीन दिन तक रहने-खाने की व्यवस्था सोसाइटी की ओर से की जाएगी। करीब एक सौ से ज्यादा विदेशी अनुयायियों ने डेरा भी डाल लिया है।
सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बौद्ध, डॉ. नवल किशोर शाक्य, कैप्टन प्रभात शाक्य, प्रधान मिथुन शाक्य, अर्जुन शाक्य, नोइल खान, नरेंद्र शाक्य, पंकज शाक्य, सुब्रत शाक्य और प्रवेश शाक्य आदि विदेशियों के रहने-खाने के इंतजाम में लगे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बौद्ध ने बताया कि 36 देशों से करीब दस हजार विदेशी दलाई लामा का प्रवचन सुनने आएंगे। यह रजिस्ट्रेशन करीब छह माह से चल रहे हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। भिक्षुओं का मुफ्त रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। उनकी पूरी टीम दलाई लामा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगी है।
विज्ञापन
इन देशों से आएंगे दलाई लामा के अनुयायी
कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, तिब्बत, थाइलैंड, श्रीलंका, नेपाल, कंबोडिया, म्यांमार, वियतमान, अमेरिका, यूरोप और चीन समेत 36 देशों से अनुयायी आएंगे।
अनुयायियों के होंगे कार्ड जारी
दलाई लामा का प्रवचन सुनने के लिए विदेशों से रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों के आईकार्ड जारी किए जाएंगे। इनके सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम जिला प्रशासन के साथ ही साथ यूथ बुद्धिष्ठ सोसाइटी भी करेगी। ब्यूरो
प्रवचन का समय
दलाई लामा वाईबीएस सेंटर राजघाट संकिसा (मैनपुरी) में 3 और 4 दिसंबर को सुबह 8 से 11.30 बजे और शाम 6 से 9 बजे तक प्रवचन करेंगे। 5 दिसंबर को वह सुबह 8 से 11.30 बजे ही प्रवचन देंगे।