फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सुंदरीकरण को अखिलेश का पत्थर हटाने पर सपा नेताओं ने किया हंगामा

सुंदरीकरण को अखिलेश का पत्थर हटाने पर सपा नेताओं ने किया हंगामा

Thu, 29 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सुंदरीकरण को अखिलेश का पत्थर हटाने पर सपा नेताओं ने किया हंगामा
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट गेट के पास नगर पालिका की ओर से फव्वारा निर्माण का काम गुरुवार शाम शुरू कराया गया। जेसीबी से खुदाई होने के दौरान वहां लगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पत्थर हटा दिया गया। इसकी सपा नेताओं को जानकारी मिली तो वह कलक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए और पत्थर तोड़े जाने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट गेट के नजदीक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पत्थर लगा था। वहीं पर सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका की ओर से फव्वारे का निर्माण होना है। गुरुवार शाम को फव्वारे के निर्माण को जेसीबी से सड़क की खुदाई शुरू कराई गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का वहां लगा पत्थर हटा दिया गया। तभी इसकी जानकारी सपा नेता पुष्पेंद्र यादव, रजत क्रांतिकारी व अन्य लोगों को मिली। वह मौके पर पहुंचे तो वहां पत्थर नहीं दिखाई दिया। सपा नेताओं ने प्रशासन पर पत्थर तुड़वा कर फिंकवाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। वह वहीं पर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी पर एडीएम न्यायिक भानु प्रताप व एसडीएम फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पत्थर तुड़वाया नहीं गया है। उसको हटवा दिया गया है। सुंदरीकरण का काम पूरा होने पर लगवाया जाएगा। सपा नेताओं ने कहा कि जब तक पत्थर लाकर नहीं लगाया जाएगा, वह तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। सुनवाई न होने पर सपा नेताओं ने चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी। इस पर अधिकारियों ने नगर पालिका से पत्थर को मंगवाकर सपा नेताओं को दिखाया। पत्थर सुरक्षित देख सपा नेता शांत हो गए। बाद पत्थर को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। इस दौरान सपा नेता सुबोध यादव भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed