{"_id":"5c002d92bdec2241c63657ca","slug":"15435155839-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाई लामा की निजी सुरक्षा टीम ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाई लामा की निजी सुरक्षा टीम ने डाला डेरा
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दलाई लामा की उनकी निजी सुरक्षा टीम ने जिले में डेरा डाल लिया है। गुरुवार को टीम के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
दलाई लामा दो दिसंबर को हवाई पट्टी पर प्लेन से उतरकर सड़क मार्ग से संकिसा स्थित होटल पहुंचेंगे। इसके बाद तीन से पांच दिसंबर तक वह वाईवीएस सेंटर राजघाट मैनपुरी में प्रवचन देंगे। गुरुवार को दलाई लामा की दस सदस्यीय निजी सुरक्षा टीम संकिसा पहुंची। टीम के सदस्यों ने एसपी संतोष मिश्र के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने पंडाल और दलाई लामा के मंच का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद टीम संकिसा स्थित होटल पहुंची और वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी। टीम के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया।
यूथ बुद्धिष्ठ सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बौद्ध ने बताया कि दलाई लामा की निजी सुरक्षा टीम रुककर सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से नजर रखेगी। इसके साथ ही सोसाइटी की तरफ से करीब 1000 वालंटियर भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। इससे पहले पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने कार्यक्रम स्थल वाईवीएस सेंटर राजघाट मैनपुरी में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के साथ ही पूरे पंडाल को देखा। एसओ मेरापुर को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक न होने पाए। संकिसा के जिस होटल में दलाई लामा रुकेंगे। उधर से तेज आवाज वाले वाहन न गुजरने दें। ब्यूरो