फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गो सदन में फिर एक गोवंश की मौत

गो सदन में फिर एक गोवंश की मौत

Thu, 22 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गो सदन में फिर एक गोवंश की मौत
फर्रुखाबाद। कटरी धर्मपुर स्थित राजकीय गोसदन में बंद पशुओं के मरने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। बुधवार देर शाम फिर एक सांड़ की मौत हो गई। पालिका कर्मचारियों ने आनन-फानन शव दफना दिया। बताते हैं कि एसडीएम सदर को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। यही नहीं दो दिन से चिकित्सीय टीम भी नहीं आई है। वहां पर अब तक सात पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


राजकीय गोसदन में लगातार हो रही पशुओं की मौत के बाद चार दिन पहले एसडीएम सदर व प्रभारी ईओ और सीवीओ ने हर दूसरे-तीसरे दिन गोसदन में चिकित्सीय टीम भेजने के निर्देश दिए थे। पर उनके निर्देश हवा हवाई साबित हो रहे हैं। बुधवार को एक सांड़ गंभीर हालत में पड़ा था। बताते हैं कि इसकी सूचना भी पशु चिकित्सक को दी गई लेकिन कोई भी इलाज करने नहीं पहुंचा। दोपहर बाद सांड़ ने दम तोड़ दिया। हैरत की बात तो यह है कि गोसदन के प्रबंधक और नगर पालिका के कर्मचारियों ने इसकी सूचना एसडीएम सदर को देना मुनासिब नहीं समझा। नगर पालिका के कर्मचारी शाम को जेसीबी लेकर गोसदन पहुंचे और शव को दफना दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में जब गोसदन के प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव से बात करने के लिए फोन मिलाया गया तो उनकी पत्नी ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि प्रबंधक की तबियत खराब है और वह पांच दिन के चिकित्सीय अवकाश पर हैं। हैरत की बात तो यह है कि रोजाना पशुओं की हो रही मौतों के बावजूद जिला प्रशासन चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed