{"_id":"5bdf3174bdec2269525f98e3","slug":"15413538015-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक की लापरवाही से एक के पीछे एक तीन वाहन टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक की लापरवाही से एक के पीछे एक तीन वाहन टकराए
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। सवारी बैठाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगाने से टेंपो के पीछे चल रहे तीन वाहन आपस में टकरा गए। कोई जख्मी नहीं हुआ। वाहन चालक दुर्घटना का आरोप एक दूसरे पर थोप रहे हैं। पुलिस ने चारों वाहन चौकी में खड़े करा लिए हैं।
कमालगंज थाना क्षेत्र के फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर गांव हुसैनगंज मोड़ पर कमालगंज से फतेहगढ़ की तरफ जा रहे टेंपो चालक ने सवारी देख अचानक ब्रेक लगा दी। उसके पीछे चल रहे लोडर के चालक ने भी ब्रेक लगा दी। इससे वह टेंपो में टकराने से बच गया। लोडर के पीछे चल रही कार के चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन वह लोडर में जा घुसी। तभी कानपुर से बरेली जा रही रोडवेज बस, कार में टकरा गई। इससे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। पहुंची ने चारों वाहनों को कब्जे में लेकर भोजपुर चौकी पर खड़ा करा दिया।
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र निवासी टेंपो चालक अनिल कुमार ने बताया कि सवारी बैठा कर उसने टेंपो चलाया ही था तब तक रोडवेज बस ने पीछे से अन्य वाहनों में टक्कर मार दी। उधर, शाहजहांपुर निवासी बस चालक हरिशंकर ने बताया कि टेंपो चालक के एकाएक ब्रेक लगाने पर घटना हुई है। कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी कार चालक ने बताया कि वाहन ज्यादा तेज नहीं थे। बस चालक चाहता तो ब्रेक लगा सकता था। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। सारे वाहन कब्जे में लेकर चौकी पर खड़े कराए गए हैं। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।