{"_id":"5bd49c48bdec22699f1265d5","slug":"154066025914-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाखों के पीछे से चांद का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाखों के पीछे से चांद का दीदार
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला जेल में निरुद्ध महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। जेल प्रशासन ने उनके लिए विशेष भोजन व पूजा-पाठ की व्यवस्था की है। इसके साथ ही महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं ने भी व्रत रखा है।
जिला जेल में बंद 44 में से 19 महिलाओं ने व्रत रखा। इनमें से 16 के पति भी इसी जेल में बंद हैं। जेल में ही पूजा-पाठ कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। व्रती महिला बंदियों को पूजन के लिए उनके पति से मिलवाया गया। बंदियों ने चांद का पूजन करने के बाद पति के हाथ से पानी पीया।
जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि जिना महिलाओं ने व्रत रखा। उनके लिए कढ़ी, चावल, मीठी पूड़ी बनवाई गई। व्रत के बाद इन महिलाओं को खाना दिया गया।
विज्ञापन
उधर, महिला अस्पताल में जिला शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के आजाद नगर निवासी सुमन तिवारी पत्नी गौरव, शहर के मोहल्ला तिवारी गली निवासी मीनाक्षी पत्नी वैभव शुक्ला, थाना नवाबगंज के गांव नगला लौहरी निवासी सोनी पत्नी अजय कुमार, थाना कमालगंज के गांव नसरतपुर निवासी पूजा पत्नी रविप्रताप ने व्रत रखा हैं। ये सभी प्रसूता हैं। शनिवार को करवाचौथ होने पर इन महिलाओं समेत अस्पताल में भर्ती 15 अन्य महिलाओं ने भी पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा।