फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शहर में नौ स्थानों पर लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

शहर में नौ स्थानों पर लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

Thu, 25 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
शहर में नौ स्थानों पर लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें
फर्रुखाबाद। दिवाली में फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ में आतिशबाजी की दुकानों के लिए दस स्थान चिह्नित किए गए हैं। पांच से आठ अक्तूबर तक के लिए अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आदेश दिए हैं कि फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ में नगर मजिस्ट्रेट और अन्य क्षेत्रों में उप जिला मजिस्ट्रेट मानक पूरा करने वाले फुटकर दुकानदारों को अस्थायी आतिशबाजी का लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करें। फुटकर आतिशबाजी की दुकानें क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान फर्रुखाबाद, पटेलपार्क, चिलसरा रोड टाउनहाल पर खुले मैदान में, कादरीगेट चौकी ओपी लॉन के बाहर, बीबीगंज चौकी से गुरुगांव देवी मंदिर मार्ग, माडर्न पब्लिक स्कूल के बाहर फर्रुखाबाद, राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज के अंदर फतेहगढ़, श्रीरामचंद्र समाधि नवदिया फतेहगढ़ और फतेहगढ़ बस स्टैंड बरगदियाघाट रोड पर आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही मोहम्मदाबाद में चौरसिया बाग में आबादी से बाहर, नीबकरोरी तालाब के पास आबादी के बाहर, रठौरा बाजार स्थित खेत में, बाग लखरौआ, कमालगंज में रामलीला मैदान आबादी से बाहर, जहानगंज में पीपल के पेड़ के पास आबादी के बाहर, राजेपुर में सलेमपुर तालाब किनारे आबादी के बाहर, रामलीला मैदान खाली जगह पर, गांधी गांव के पास खाली जगह पर, अमृतपुर में दयानंद इंटर कालेज की खाली जगह में, कायमगंज में प्रहलाद कंपाउंड शिवाजी मूर्ति के पास खुले स्थान पर, कंपिल में केएसआर इंटर कालेज मैदान में खुले स्थान पर, शमसाबाद में रामलीला मैदान खुले स्थान पर, नवाबगंज में रामलीला मैदान में खुले स्थान पर, मंझना-चट्टा पर खुले स्थान पर और मेरापुर में अचरा-खलवारा रोड खुले मैदान पर अस्थायी फुटकर आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी। आतिशबाजी दुकानों की दूरी एक-दूसरे से कम से कम तीन मीटर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed