{"_id":"5bcb7195bdec2269be331b35","slug":"15400595097-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल, यात्रियों ने किया हंगामा
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। उत्सर्ग एक्सप्रेस का इंजन फेल होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इस पर दूसरी ट्रेन का इंजन लगाया गया, लेकिन वह भी चल नहीं सका। इंजीनियरों ने इंजन सही कर सात बजकर पांच मिनट पर ट्रेन को रवाना किया।
उत्सर्ग एक्सप्रेस का फर्रुखाबाद स्टेशन पर आने का समय दोपहर 12.20 बजे है। यहां से 1.35 बजे जाने का समय है। यह ट्रेन शाम 4.10 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंची। जब ट्रेन के जाने का समय हुआ तो उसका इंजन खराब हो गया। काफी देर तक ट्रेन का चालक उसे सही करने में लगा रहा। उसके सही न होने पर सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। काफी देर तक ट्रेन के न चलने पर यात्री बोगियों से बाहर आ गए और प्लेटफार्म संख्या तीन पर हंगामा शुरू कर दिया।
यात्रियों का कहना था कि ट्रेन पहले ही लेट आई। इसके बाद इंजन के खराब होने पर और लेट हो रही है। हंगामे की सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर ने लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का इंजन लगवाया। उसका भी इंजन चालू नहीं हो सका। इसकी जानकारी रेलवे के इंजीनियरों को दी गई। वह लोग स्टेशन पहुंच कर इंजन को सही करने में जुट गए हैं। स्टेशन अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद कौशिक ने बताया कि मालगाड़ी का इंजन लगाकर शाम 7.05 बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया।