फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   - पतली दाल और चार रोटी से भरा जा रहा पेट

- पतली दाल और चार रोटी से भरा जा रहा पेट

Fri, 05 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
- पतली दाल और चार रोटी से भरा जा रहा पेट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोहिया महिला अस्पताल में प्रसूताओं को पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है। पतली दाल और चार रोटियों से गुजर हो रहा है। केंद्र से आई सीआरएम की टीम के जाने के बाद प्रसूताओं को लंच पैकेट में मिलना खाना भी बंद कर दिया गया।


जिले में केंद्र की सीआरएम टीम के आने से पहले लोहिया महिला अस्पताल के साथ ही पुरुष अस्पताल में भी व्यवस्थाओं का चाक चौबंद कर दिया गया था। भर्ती महिला मरीजों को लंच पैकेट दिया जाता था। इसके साथ ही कभी सेब तो कभी केला मिलता था। जांच के बाद महिला अस्पताल पुराने ढर्रे पर आ गया। यहां पर प्रसूताओं को पतली दाल और चार रोटी से ही गुजारा करना पड़ रहा है। लंच पैकेट नहीं मिलता है। खाना देने के लिए आने वाले लोग बर्तनों में खाना देकर चले जाते हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज निशा ने बताया कि उसे भर्ती होने के दूसरे दिन सुबह 200 ग्राम वाला दूध का पैकेट और चार ब्रेड दी गई। इसके बाद रात को उसे खाने में चार रोटी और पतली दाल मिली। कांती देवी ने बताया कि उसे भर्ती होने के बाद शाम को चार रोटी और दाल मिली।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ भी नहीं मिला। इस पर उसके घर वालों ने रात को दूध लाकर दिया। शमा ने बताया कि कभी सब्जी तो कभी पतली दाल मिलती है। रोटियां चार ही दी जाती हैं। इसके साथ ही भोजन का कोई समय नहीं है। कभी 12 बजे तो कभी 1.30 बजे मरीजों का भोजन दिया जाता है। मरीज नीतू सिंह ने बताया कि दो अक्तूबर को अस्पताल की ओर से मरीजों को फल दिए गए थे। इसके बाद से अभी तक फल नहीं बांटे गए। उसने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक पौष्टिक आहार नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को सुबह चाय देना होता है लेकिन नहीं मिल रही है। भोजन में दाल के साथ सब्जी भी मिलनी चाहिए, लेकिन नहीं मिलती है। दूध व ब्रेड भी पूरी मात्रा में नहीं दिया जा रहा है।


लोहिया महिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर कैलाश कुमार ने बताया कि नाश्ता में ब्रेड का पैकेट और 250 ग्राम दूध मिलता है। इसके अलावा दिन में दो बार रोटियां और दाल दी जाती है। फल भी मिलता है। उन्होंने बताया कि अगर महिलाओं को ऐसा भोजन नहीं मिल रहा तो वह इसकी जांच कराएंगे। प्रसूताओं से इसकी जानकारी करेंगे।

-प्रसूताओं को नहीं मिल रहा पौष्टिक आहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed