फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दिव्यांग व महिला मतदाताओं के लिए विशेष अभियान

दिव्यांग व महिला मतदाताओं के लिए विशेष अभियान

Sat, 06 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग व महिला मतदाताओं के लिए विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले के दिव्यांग व महिला मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग 13 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाएगा। इसमें दिव्यांगों व महिला मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। आयोग के निर्देशानुसार इस अभियान के प्रचार प्रसार की बेहतर व्यवस्थाएं की जानी हैं कि सभी मतदाताओं को अभियान के विषय में जानकारी मिल सके।


एक सितंबर से जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। पिछले चुनाव में मतदाता सूची में बहुत गड़बड़ियां निकली थीं। इसी के चलते इस बार चुनाव आयोग मतदाता पुनरीक्षण में सतर्कता बरत रहा है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अलका वर्मा ने पत्र जारी कर 13 अक्तूबर को महिला व दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा है। बताया गया है कि इस अभियान के दिन सभी बीएलओ अपने बूथ पर मतदाता सूची के साथ बैठेंगे। यह अभियान सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा। इस दौरान सभी बूथ पर फार्म छह, सात और आठ पर्याप्त मात्रा में होने अनिवार्य हैं। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को इसके संबंध में पूरी जानकारी दी जाए। पात्र महिला मतदाताओं के लिए डिग्री कॉलेजों में भी विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन मतदाता जागरुकता संबंधी गीत भी लाउड स्पीकर से बजाए जाएंगे।
विज्ञापन




विशेष अभियान में महिला व दिव्यांग मतदाताओं के लिए एक हेल्प डेस्क होगी। वहां पर उन्हें सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करवाईं जाएंगी। मतदाताओं को विभिन्न फार्म भरने के लिए अलग से कुछ मेजों की व्यवस्था की जाएगी। अभियान की फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। ताकि कोई भी गड़बड़ी होने पर चुनाव आयोग तक रिपोर्ट पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-13 अक्तूबर को दिव्यांगों के लिए की जाएगी अलग व्यवस्था
- अभियान की फोटोग्राफी भी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed