फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज ने दिलाई शपथ

बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज ने दिलाई शपथ

Tue, 02 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज ने दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें जिला जज अरुण कुमार मिश्र ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, महासचिव संजीव पारिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला जज ने कहा कि न्याय पालिका का विश्वास वकीलों के काम से होता है। पीड़ितों को न्याय दिलाने में वकीलों की अहम भूमिका होती है।

तीसरी बार अध्यक्ष बने विश्राम सिंह यादव और पांचवीं बार महासचिव बने संजीव पारिया ने शपथ लेने के बाद उपाध्यक्ष मनोज कुमार सक्सेना, महिला उपाध्यक्ष मंजू देवी, संयुक्त सचिव राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार, लेखा परीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष राजीव सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य शिखर सक्सेना, यादव सिंह शाक्य, सत्यपाल, देवेंद्र सिंह, पियूष दुबे को शपथ दिलाई। इस दौरान डीएम मोनिका रानी ने कहा कि वकील और अधिकारी मिलकर व्यवस्था को मजबूत करें। एसपी संतोष मिश्र ने कहा कि गाड़ी चलाने के लिए सभी पहियों की जरूरत होती है।
विज्ञापन


महासचिव संजीव पारिया ने आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश कर कहा कि वह 2015 से लगातार चुनाव कराने का प्रयास करते आ रहे हैं। कुछ वकील चुनाव में अवरोध पैदा कर रहे थे। चुनाव अधिकारी डॉ. अनुपम दुबे, शिव कुमार सिंह, दीपक द्विवेदी ने विचार रखे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह वकीलों के हित के लिए काम करते रहे हैं और करते रहेंगे। उन्होंने बार एसोसिएशन के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। इस मौके पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, अधिवक्ता अनिल मिश्रा, महेश यादव, प्रभाशंकर औदिच्य, आदिल कामरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed