{"_id":"5bb11730867a557f5e02d1a9","slug":"15383324459-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ काली नदी में डूबा, खोज में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ काली नदी में डूबा, खोज में जुटे गोताखोर
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। काली नदी किनारे खेत में सरसों की बुआई करने गया अधेड़ नदी में डूब गया। उसके कपड़े खेत के पास पड़े मिले। पुलिस और तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर तलाश को गोताखोर लगाए। शाम तक अधेड़ का पता न चलने से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव दुधियामई निवासी रामविलास (45) का काली नदी के पास डेढ़ बीघा खेत है। वह रविवार सुबह करीब 8.30 बजे खेत में सरसों की बुआई कराने गया था। दोपहर तक घर न लौटने पर पुत्री संध्या पिता को देखने खेत गई। वहां पिता तो उसको नहीं मिले लेकिन पिता कपड़े नदी किनारे खेत पर पड़े मिले। उसने पिता के नदी में डूबने की आशंका पर मां राजवती को जानकारी दी। राजवती पुत्र शिवानू व परिवार के अन्य लोगों के साथ नदी किनारे पहुंची।
तहसीलदार, लेखपाल और एसओ संजीव राठौर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कमालगंज के गांव भटपुरा से गोताखोर बुलाकर काली नदी में रामविलास की खोज शुरू कराई। देर शाम तक रामविलास नहीं मिले। इससे पत्नी, बच्चों को रो रो कर बुरा हाल हो गया। एसओ संजीव राठौर ने बताया कि रामविलास को काली नदी में खोजा जा रहा है। अभी तक वह नहीं मिला है।
विज्ञापन
-सुबह खेत में सरसों की बुआई करने गया था