फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दो शिक्षक निलंबित, 40 का वेतन रोका

दो शिक्षक निलंबित, 40 का वेतन रोका

Thu, 27 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दो शिक्षक निलंबित, 40 का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसिंह ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। बीएलओ ड्यूटी न लेने वाले और ड्यूटी के दिन अनुपस्थित रहने वाले 40 लोगों के वेतन निकासी पर रोक लगाई है।

कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिवारा खास में कृषि योग्य भूमि है। इस भूमि पर प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने फसल बोई थी। उसको बेचने से हुई आय सरकारी खाते में जमा नहीं की। इसके अलावा एमडीएम खाते से 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले की बीईओ रमेश चंद्र ने जांच कर निलंबित करने की रिपोर्ट बीएसए के पास भेजी थी। वहीं, बीएसए ने एक सप्ताह पूर्व मोहम्मदाबाद के प्राथमिक विद्यालय सितवनपुर पिसू का निरीक्षण किया था। प्रधानाध्यापक विनोद पाल बाइक से बोरी में स्कूली बैग व जूते लेकर कहीं जा रहे थे। बीएसए को देखकर उन्होंने बोरी फेंक दी और चले गए थे।
विज्ञापन


बीएसए रामसिंह ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिवारा खास के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार व सितवनपुर पिसू के प्रधानाध्यापक विनोद पाल को निलंबित कर दिया है। 40 लोगों का वेतन रोका है। इसमें चार अनुदेशक और शिक्षामित्र व सहायक अध्यापक शामिल हैं। 40 में से 28 लोगों ने बीएलओ की ड्यूटी नहीं ली थी। 12 लोग अफसरों के निरीक्षण में बूथ पर अनुपस्थित मिले थे। जिन अनुदेशकों का वेतन रोका गया है, उनकी संविदा नवीनीकरण पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed