{"_id":"5bad1c30867a557f015d2c74","slug":"153807157817-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में पड़ा मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान में पड़ा मिला अधेड़ का शव
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। मेरापुर के गांव कोकापुर के रहने वाले व्यक्ति का कायमगंज में कंपिल रोड पर स्थित कब्रिस्तान में गुुरुवार सुबह शव पड़ा मिला। जौरा स्थित मंदिर के बाबा ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी होना बताया गया है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी उदयवीर (45) की करीब 18 साल पूर्व एटा के धुमरी में शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद पत्नी उसको छोड़ कर चली गई। तब से उदयवीर घर छोड़ कर चला गया। वह कभी-कभी घर जाता था। करीब एक साल से वह घर नहीं गया था। गुरुवार सुबह उदयवीर का शव कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में कंपिल रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने कब्रिस्तान में पड़ा मिला। उसके कान से खून रिस रहा था।
गांव के लोगों ने शव देखकर हत्या होने की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम व मंडी चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उलियापुर चिलौली के प्रधान और भट्ठे पर काम करने वालों को शिनाख्त के लिए बुलाया। करीब चार घंटे बाद पहुंचे जौरा मंदिर के बाबा ने शव की शिनाख्त उदयवीर के रूप में की। सूचना पर भाई आशाराम व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बाबा ने बताया कि मंगलवार रात उदयवीर मंदिर आया था। फिर वहां से चला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें उदयवीर की मौत फेफड़ों की बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। आशाराम ने बताया कि वह चार भाई थे। उदयवीर तीसरे नंबर का था। बाबा लोगों के संपर्क में आने पर घर से चला गया था। कभी-कभी आता था। उसके कोई बच्चा भी नहीं था।