{"_id":"5bad1c2c867a557fa9003113","slug":"153807157518-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार ने राशन कोटे की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार ने राशन कोटे की जांच की
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। नायब तहसीलदार ने उप जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को ग्राम सभा घारमपुर में राशन कोटे की सील दुकान को खुलवाकर जांच की। उन्होंने कोटेदार से अभिलेख तलब किए हैं। अभिलेखों की जांच के बाद रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।
ग्रामीणों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने 15 सितंबर को ग्राम सभा घारमपुर के कोटेदार विनोद कुमार की दुकान सील कर दी थी। गुरुवार को नायब तहसीलदार पवन गुप्ता ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ पहुंचकर सील दुकान को खुलवाया। जांच के दौरान नायब तहसीलदार को मौके पर डेढ़ बोरी सरकारी चावल, दो बोरी गेहूं, एक पैकेट नमक और 485 लीटर केरोसिन मिला।
नायब तहसीलदार ने कोटेदार विनोद कुमार से स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेख कब्जे में ले लिए। नायब तहसीलदार पवन गुप्ता ने बताया कि कोटा सीज होने के बाद 22 सितंबर को मौके पर जाकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए थे। एसडीएम के निर्देश पर सील दुकान खुलवाकर चेक किया है। कोटेदार विनोद गुप्ता से पांच माह के अभिलेख लिए गए हैं। अभिलेखों की जांच के बाद रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।