फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महंगाई के विरोध में व्यापारी लामबंद

महंगाई के विरोध में व्यापारी लामबंद

Wed, 26 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में व्यापारी लामबंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम व जीएसटी, एफडीआई में जटिलताओं के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के नेताओं ने बुधवार को गेस्ट हाउस में बैठक की। 28 सितंबर को प्रस्तावित बाजार बंदी के लिए रणनीति बनाई।

प्रांतीय नेता अनुपम अग्रवाल, पवन गुप्ता, मनोज कौशल, संजय गुप्ता ने कहा कि इस समय विभागों की मनमानी व जटिलताओं के चलते खुदरा व्यापारी संकट में हैं। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल की बढ़ती दरें व जीएसटी से व्यापार में जटिलताएं पैदा हो रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी से व्यापार में नुकसान हो रहा है। बंदी के दिन दवा कारोबारी भी अपना कारोबार बंद रखेंगे। व्यापारी बोले चुनाव में कुछ माह शेष हैं। इस समय किया गया यह प्रयास निश्चित रूप से सफल होगा और व्यापारियों को केंद्र सरकार से राहत मिलेगी। बैठक में भाजपा से चेयरमैन सुनील कुमार चक भी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के साथ हैं। उनकी जो भी समस्याएं हैं वह पार्टी तक पहुंचाएंगे और संघर्ष करेंगे। अमित सेठ, अतुल गुप्ता, आरिफ परवेज, अर्चना चौहान, अजय अग्रवाल, मुकेश दुबे, वसीम अंसारी, मनीष अरोड़ा, कन्हैयालाल, जितेंद्र रस्तोगी, राजीव राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पीड़न के विरोध में सड़क पर उतरेंगे व्यापारी
कायमगंज। बैठक में तय किया कि व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया तो वह एकजुट होकर सड़क पर उतरेंगे। किराना व्यापारी व तंबाकू व्यापारियों ने कहा कि अधिकारी उनका शोषण कर अवैध वसूली करते हैं। इस पर व्यापारी नेताओं ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed