फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बच्ची के शव को निकालकर कब्रिस्तान में दफनाया

बच्ची के शव को निकालकर कब्रिस्तान में दफनाया

Wed, 26 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के शव को निकालकर कब्रिस्तान में दफनाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नवजात बच्ची का शव पेड़ के पास दफनाए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद उसे कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कुइंयाबूट माल गोदाम के पीछे तेल डिपो के पास मंगलवार तड़के कुछ लोगों ने एक नवजात बच्ची के शव को पेड़ के पास दफना दिया। यह एक युवक ने देख लिया। उनके जाने के बाद इसकी सूचना युवक ने आसपास के लोगों को दी। इस पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई। यहां बच्ची को दफनाएं जाने को लेकर कई तरह की चर्चा होने लगी। तभी कुछ लोगों ने वहां बच्ची को दफनाए जाने का विरोध किया। इससे वहां विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


सूचना पर बजरिया चौकी प्रभारी आरके शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों से घटना के संदर्भ में पूछताछ की। प्रभारी एसओ वीरपाल सिंह ने बताया कि तेल डिपो के पास रहने वाले परिवार की एक महिला ने लोहिया अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्ची की मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने उस बच्ची के शव को दफन कर दिया था। मोहल्ले वालों की मौजूदगी में शव को निकाल कर वहां से कब्रिस्तान में दफना दिया गया। किसी को प्रकार किसी को कोई आपत्ति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed