फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आज आयुष्मान योजना का होगा शुभारंभ

आज आयुष्मान योजना का होगा शुभारंभ

Sat, 22 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आज आयुष्मान योजना का होगा शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आयुष्मान योजना का शुभारंभ रविवार को लोहिया अस्पताल में सांसद मुकेश राजपूत करेंगे। शनिवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरे दिन तैयारियों में लगे रहे। योजना का नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दलवीर सिंह को बनाया गया है।

कार्यक्रम के लिए लोहिया अस्पताल के प्रथम तल पर बने मीटिंग हाल को चुना गया है। लोहिया अस्पताल, कलक्ट्रेट परिसर, तहसील, सीएमओ कार्यालय आदि में आयुष्मान भारत योजना से संबंधित होर्डिंग लगाए जाएंगे। गांवों में कार्यरत आशा के पास इससे संबंधित सूची उपलब्ध है। रविवार को ही पांच लाभार्थियों को गोल्डन ई-कार्ड दिया जाएगा। हालांकि अभी तक यह तैयार नहीं हैं, इसलिए इसके प्रतीकात्मक स्वरूप लाभार्थियों को दिए जाएंगे। इसके जरिए वह योजना में शामिल देश के किसी भी अस्पताल में एक साल में पांच लाख तक का इलाज करा सकेंगे। इलाज करवाने में आयुष्मान मित्र लाभार्थियों की मदद करेंगे।
विज्ञापन


इमरजेंसी में बन गया आयुष्मान मित्र का काउंटर
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में आयुष्मान मित्र के लिए काउंटर तैयार हो गया है। आयुष्मान मित्र यहीं पर लाभार्थियों की मदद करेंगे। साथ ही लोगों को बताएंगे कि वह योजना में शामिल होने के पात्र हैं अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 को भी नहीं बैठ पाए आयुष्मान मित्र
योजना में लोहिया पुरुष, महिला व लिंजीगंज सिविल अस्पताल शामिल हैं। यहां एक-एक आयुष्मान मित्र तैनात रहेगा। यह मरीजों को योजना से संबंधित जानकारी देंगे। कैशलेस इलाज करवाने में मदद करेंगे। योजना के नोडल अधिकारी व चिकित्सा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्ट ए धवन दो दिन पहले जनपद के दौरे पर आए थे। तब उन्होंने कहा था कि आयुष्मान मित्रों को पहले से काउंटर बना कर बैठाया जाए, इसके बावजूद आयुष्मान मित्रों के चयन नहीं होने के कारण वह शनिवार को भी काउंटर पर नहीं पहुंचे।

आशा बताएंगी आप आयुष्मान के लाभार्थी या नहीं
फर्रुखाबाद। आयुष्मान योजना के आप लाभार्थी हैं अथवा नहीं। इसकी जानकारी आपको योजना में शामिल अस्पतालों के अलावा गांव की आशा से भी मिल सकती है। योजना में 2011 की जनगणना के अनुसार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को ही शामिल किया गया है। आयुष्मान मित्र आपके आईडी प्रूफ को देखकर बताएगा कि आप स्कीम के लाभार्थी हैं या नहीं। इसके बाद वह ई-कार्ड देगा। दूसरी बार जाने पर ई-कार्ड देना होगा। इसके लिए संबंधित वेबसाइट पर भी जानकारी हासिल की जा सकती है। योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर ही लाभ मिलेगा। इसमें ओपीडी के लिए कोई लाभ नहीं मिलेगा। भर्ती होने वाले मरीजों को तीन दिन पहले और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद का खर्च भी मिलेगा।

14555 पर शिकायत कर सकते हैं
आयुष्मान योजना के अंतर्गत किसी भी लाभार्थी को कोई रुपये खर्च नहीं करने हैं। यह योजना पूर्णत: मुफ्त है। यदि कोई भी व्यक्ति लाभार्थी से रुपये की मांग करता है तो वह हेल्पलाइन नंबर 14555 पर शिकायत कर सकता है।

1350 प्रकार के मेडिकल पैकेज की सुुविधा
आयुष्मान योजना के अंतर्गत 1350 प्रकार के मेडिकल पैकेजों की सुविधा मिलेगी। इसमें सर्जरी, डे केयर, दवाइयों का खर्च, जांच का खर्च आदि भी शामिल होगा। साथ ही इसमें सभी प्रकार की पुरानी व नई गंभीर बीमारियों जेसे कैंसर, हृदय रोग आदि का इलाज भी किया जाएगा।


वर्जन
आशा को लाभार्थियों की सूची दे जा रही है। वह लोगों को इसके विषय में बताएंगी। इसके अलावा आयुष्मान मित्र मरीजों की पूरी तरह से मदद करेंगे।- डा. दलवीर सिंह, नोडल अधिकारी, आयुष्मान योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed